फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   After dispute with husband killed to children

पति से झगड़े के बाद घोटा था बच्चियों का गला

Sat, 20 Feb 2016 01:51 AM IST
अमर उजाला, ब्यूरो
अमर उजाला, ब्यूरो Updated Sat, 20 Feb 2016 01:51 AM IST
विज्ञापन
After dispute with husband killed to children
शुक्रवार को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक बच्चियों की हत्या और नीलम ने आत्महत्या की थी। नीलम की काॅल डिटेल के मुताबिक उसने 17- 18 फरवरी की रात 12ः53 पर पति सुनील से आखिरी बार करीब 57 सेकेंड बात की, माना जा रहा है किसी बात से गुस्से में आकर पहले सोती हुई दोनों बेटियों की गर्दन पतले तार से कसी और फिर फांसी लगा ली। 
विज्ञापन


बता दें बृहस्पतिवार को तीनों के शव नौबस्ता के राजे नगर स्थित घर पर मिले थे। परिजनों ने पति सुनील पर हत्या का आरोप भी लगाया था। दो डॉक्टरों के पैनल से हुए पोस्टमार्टम में दोनों बच्चियों की गला कसकर हत्या और नीलम की मौत आत्महत्या साबित हुई।
विज्ञापन


पुलिस को मौके से कोई ऐसा सबूत नहीं मिला जो हत्या की ओर इशारा कर रहा हो हालांकि पुलिस ने आरोपी पति सुनील की तलाश खत्म नहीं की है। पुलिस जानना चाहती है कि आखिर पति ने ऐसा क्या कहा, जिससे नीलम ने इतना बड़ा कदम उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नीलम के फोन की काॅल डिटेल बता रही है कि बुधवार की रात 10 से बजे से लेकर 12 बजकर 53 मिनट के बीच तीन मर्तबा उसकी अपने पति सुनील से बात हुई है, जिसमें सबसे अधिक बात रात 10 बजकर 10 मिनट पर 15 मिनट 19 सेकेंड की हुई। सोनेलाल की भी मानें तो वह रात 11 बजे तक टीवी देख रहा था, इसके बाद सोया है। लिहाजा नीलम के कमरे में जो कुछ भी हुआ वह रात एक से डेढ़ के बीच ही हुआ है।


शुक्रवार को एसएसपी शलभ माथुर ने घटनास्थल पर पहुंचकर मौका-मुआयना किया। सुनील को गिरफ्तार करने का आदेश दिया। सुनील के चाचा राजाराम को हिरासत मे लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।              

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed