फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   action on schools in kanpur

अभिभावकों को लूटने वाले स्कूलों पर योगी सरकार का ‘तगड़ा एक्शन’

Fri, 14 Apr 2017 05:17 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 14 Apr 2017 05:17 PM IST
विज्ञापन
action on schools in kanpur
स्कूल में जांच पड़ताल करती वाणिज्यकर विभाग की टीम
कॉपी किताबों के नाम पर अभिभावकों को लूटने वालों पर योगी सरकार के बड़े एक्शन का असर दिखने लगा है। सात बुक स्टॉलों पर कार्रवाई के बाद वाणिज्यकर विभाग ने गुरुवार को कानपुर कैंट के डॉ. वीरेंद्र स्वरूप स्कूल पर छापा मारा। अधिकारियों को स्कूल परिसर में कॉपी, किताबों व स्टेशनरी का अघोषित गोदाम मिला। अधिकारियों ने माना कि स्कूल परिसर से बिना रजिस्ट्रेशन कॉपी किताबों की बिक्री हो रही थी। 
विज्ञापन

वाणिज्यकर विभाग के एडिशनल कमिश्नर केशव लाल के निर्देश पर शुक्रवार को डिप्टी कमिश्नर सुरेंद्र बहादुर सिंह टीम के साथ यहां पहुंचे। स्कूल परिसर में एक हॉल में विभिन्न कक्षाओं की कॉपी किताबें व स्टेशनरी मिलीं। अधिकारियों ने गोदाम का रजिस्ट्रेशन पत्र मांगा तो नहीं दिखाया गया। कॉपी किताबें स्टोर का कारण नहीं बता सके। इसी दौरान बताया गया कि स्टाक आवास विकास स्थित बुक शॉप (बुक कार्नर) का है। अनाधिकृत गोदाम होने पर अधिकारियों ने स्टॉक नोट किया और गोदाम सीज कर दिया। तत्पश्चात स्कूल कार्यालय में छानबीन की, यहां 119 बिल मिले, जिसका कोई हिसाब किताब नहीं था। इन बिलों को भी सीज किया गया। 
विज्ञापन


करोड़ों का टर्नओवर 
विभागीय अफसरों का कहना है कि वीरेंद्र स्वरूप स्कूल में मिले गोदाम में आठ लाख रुपये कीमत का माल था। माना रहा है कि स्टूडेंटों को वितरण के लिए यह खेप लाई गई थी। स्कूल में एक बच्चे की किताबों का खर्च 10 से 18 हजार रुपये है। इस स्कूल में ही 2500 स्टूडेंट है। इसके अलावा इस स्कूल की कई अन्य शाखाएं भी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed