देखें, जब सिविल ड्रेस में डंडा लेकर दौड़ीं ‘लेडी सिंघम’, 10 मिनट में बवाली शांत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लग गया जाम, दुकानदारों गिराये शटर
इफ्तिखाराबाद में रहने वाले मो. शमीम प्राइवेट काम करते है। परिवार में पत्नी शहनूर, दो बेटे अब्दुल रहमान उर्फ अमान (16), अलतमस और दो बेटियां थे। जिसमें अमान बेनाझाबर स्थित ननिहाल में रहकर वेल्डिंग का काम करता था। वह शाम को करीब साढ़े पांच बजे बाइक से चुन्नीगंज गया था। वहां से वह वापस ननिहाल जा रहा था कि खैराबाद अस्पताल के सामने तेज रफ्तार रोडवेज बस बाइक में टक्कर मारकर निकल गई। हादसे में अमान की मौत हो गई। वह हेलमेट नहीं पहने था। जिसे देख इलाकाई लोग भड़क गए। गुस्साए लोगों ने पीछे से आ रही दूसरी रोडवेज बसों में पथराव कर दिया। जिससे घबराए ड्राइवर बस को छोड़कर भाग गए। जिससे सड़क पर जाम लग गया और दुकानदारों ने दुकानों के शटर गिरा दिए। सूचना पर स्वरूपनगर, काकादेव, कर्नलगंज, ग्वालटोली थानों की फोर्स के साथ सीओ और एसपी वेस्ट वहां पहुंच गए। अफसरों ने उनको समझाने की कोशिश की तो वे ड्राइवर और मुआवजा की मांग को लेकर पुलिस से भी भिड़ गए। उनके बीच तीखी झड़प हो गई। इस बीच अराजकतत्वों ने फायरिंग कर दी। इससे माहौल और बिगड़ गया। पुलिस को स्थिति को कंट्रोल लाठी पटकना पड़ा।
परिजन के पहुंचने से फिर माहौल बिगड़ गया
पुलिस के लाठी पटकने के बाद कुछ देर तक तो माहौल शांत रहा, लेकिन जैसे ही अमान के परिजन और रिश्तेदार वहां पहुंचे। वहां पर माहौल फिर से बिगड़ गया। घरों से महिलाएं और बच्चे निकल आए। उन्होंने ड्राइवर की गिरफ्तारी और मुआवजा की मांग को लेकर सड़क पर जाम लगा दिया। इस बीच किसी अराजकतत्व ने घर की छत से दोबारा फायर कर दिया। इससे अफरा-तफरी मच गई। इस पर एसएसपी, एसीएम और एसपी वेस्ट ने वहां जाकर परिजनों को मुआवजा दिलाने का भरोसा देकर शांत कराया।
दो घंटे तक ट्रैफिक बाधित रहा
मोतीझील रोड पर हादसे और पथराव से भीषण जाम लग गया। सड़क पर वाहनों की कतारें लग गई। पथराव होने से कोई वाहन सवार आगे जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था। इस बीच करीब चार घंटे तक जाम लगा रहा। जब पुलिस ने लोगों ने समझाकर शांत कर सड़क से हटाया। इसके बाद ही वाहन वहां से निकल पाए। वहीं, दूसरी तरफ रूट डायवर्ट कर वाहनों को आर्यनगर के रास्ते से निकाला गया।
छावनी में तबदील हो गया बेनाझाबर
बेनाझाबार में दोबारा लोगों के हंगामा करने पर एसएसपी सोनिया सिंह वहां पहुंची थी। इसके बाद वह करीब दो घंटे तक वहां मौजूद रही। उन्होंने मृतक के ननिहाल से मोतीझील रोड तक फोर्स तैनात कर दी। जिससे बेनाझाबर छावनी में तबदील हो गया।
रात को ही पोस्टमार्टम कराया