फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   absconding prisoner had demanded 25 lakh from the property dealer in mobile phone

कचहरी से फरार बंदी का एक और दुस्साहस, प्रॉपर्टी डीलर से मांगी थी 25 लाख की रंगदारी, रिपोर्ट दर्ज

Thu, 10 Oct 2019 01:01 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 10 Oct 2019 01:01 PM IST
विज्ञापन
absconding prisoner had demanded 25 lakh from the property dealer in mobile phone
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : गूगल
कानपुर में कचहरी से फरार हत्यारोपी बंदी विक्की सोनी ने जेल में रहते हुए प्रॉपर्टी डीलर से 25 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। इंकार करने पर उसे धमकाया भी था। पुलिस की जांच में इसका खुलासा हुआ है। इस बाबत पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर से भी पूछताछ की है। विक्की सोनी के खिलाफ नौबस्ता पुलिस ने रंगदारी मांगने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


प्रॉपर्टी डीलर महेश यादव ने उसके खिलाफ तहरीर दी है। बताया कि विक्की ने डेढ़ माह पहले उसे फोन करके 25 लाख रंगदारी मांगी थी, इंकार पर जान से मारने की धमकी दी थी। हत्या के मामले विक्की सोनी पिछले पांच वर्षों से जेल में बंद था। पुलिस के मुताबिक घर से रुपये मिलना बंद होने के बाद विक्की ने वसूली शुरू की।
विज्ञापन


करीब डेढ़ महीने पहले उसने फोन पर नौबस्ता निवासी प्रॉपर्टी डीलर महेश यादव से 25 लाख की रंगदारी मांगी थी। साथियों को भी भेजा था। डर की वजह महेश ने तब इस बारे में किसी से कुछ नहीं बताया था। विक्की के फरार होने के बाद उन्होंने पुलिस को पूरी जानकारी दी। कई और वसूली की शिकायतें पुलिस के पास पहुंची हैं। विक्की गुरुवार को कचहरी से फरार हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेशी पर खुलेआम फोन पर करता था बात
पेशी के दौरान खासकर विक्की से रामजी मिश्रा, रोहित और उसका भाई दीपचंद मिलने आता था। इस दौरान वह उनके मोबाइल से कई लोगों से फोन पर बात करता था। पुलिसकर्मी मूकदर्शक बने रहते थे। यहीं से उसने महेश को भी फोन कर रकम मांगी थी। 

जमानत के प्रयास में जुटा था
हत्याकांड में विक्की व उसके सात-आठ साथी जेल गए थे। विक्की को छोड़कर सभी जेल से जमानत पर बाहर हैं। विक्की जमानत करवाने के लिए हर संभव प्रयास में जुटा था। पर, उसके पास पैसे नहीं थे। इसलिए उसने रंगदारी मांगना शुरू किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed