फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   चिकित्सा प्रभारी ने सास-बहू को पीटा

चिकित्सा प्रभारी ने सास-बहू को पीटा

Sun, 11 Mar 2018 11:44 PM IST
Updated Sun, 11 Mar 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
चिकित्सा प्रभारी ने सास-बहू को पीटा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


चित्रकूट। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर में इलाज कराने आई सास-बहू व उनके पुत्र ने प्रभारी चिकित्साधिकारी पर पिटाई करने का आरोप लगाया है। महिला की तहरीर पर चिकित्साधिकारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

रैपुरा थानाक्षेत्र के रामनगर निवासी मकलूदेवी पत्नी हरीदास गौतम ने बताया कि शनिवार शाम को अचानक उनका स्वास्थ्य खराब हो गया। उनकी बहू को पहले से बुखार आ रहा था। उनका पुत्र सुशील दोनों को लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामगनर पहुंचा।
विज्ञापन


वहां मौजूद चिकित्साधिकारी डा.शैलेंद्र सिंह से इलाज करने को कहा लेकिन उन्होंने अनसुना कर दी। इस बीच लो ब्लड प्रेशर की वजह से उनकी हालत बिगड़ रही थी। तभी वह खुद उठकर डाक्टर के पास गई तो उन्होंने धक्का देकर गिरा दिया। यह देखकर बहू व पुत्र ने विरोध किया तो डाक्टर सिंह बहू को पकड़कर कमरे में ले गए और उसे पीटा। पीछे से बचाने पहुंचे पुत्र से गालीगलौज की। यह देखकर अस्पताल व आसपास के लोग एकत्र हो गए और किसी तरह मामले को शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिना इलाज कराए गांव लौटते समय मकलू देवी ने चिकित्साधिकारी के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई। थानाध्यक्ष संतशरण ने बताया कि चिकित्साधिकारी डा.शैलेंद्र सिंह के खिलाफ मारपीट व गालीगलौज करने की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की गई है।


चिकित्साधिकारी ने मारपीट के आरोपों को गलत बताया है। उधर, सीएमओ डा.रामजी पांडेय ने बताया कि शिकायतकर्ता ने शनिवार की रात उनके आवास आकर मामले की जानकारी दी है। इस आधार पर एक डाक्टर की निगरानी में जांच समिति बनाई गई है। इस संबंध में आरोपी डाक्टर से भी बातचीत की गई तो उन्होेंने बताया कि कोई भाजपा नेता मामले को बेवजह तूल दे रहे हैं। जब मरीज आए थे तो उन्होंने कहा कि फोन पर बात खत्म होते ही वह देखेंगे, लेकिन मारपीट नहीं की गई। रविवार को जांच कमेटी पीएचसी रामनगर में भाजपा नेता और पीड़ितों से बातचीत करने पहुंची थीं लेकिन किसी ने भी आकर अपने बयान दर्ज नहीं कराए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed