फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   किशोरी व बालिका से दुष्कर्म का प्रयास

किशोरी व बालिका से दुष्कर्म का प्रयास

Fri, 16 Jun 2017 12:23 AM IST
Updated Fri, 16 Jun 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
किशोरी व बालिका से दुष्कर्म का प्रयास
पुरवा/चकलवंशी। अलग-अलग थानाक्षेत्रों में बालिका व किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया, लेकिन दोनों के चिल्लाने से आरोपी मौके से भाग निकले। पीड़ितों ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


पुरवा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक का कहना है कि उसकी ग्यारह वर्षीय बेटी दरवाजे के पास चारपाई पर लेटी थी। तभी गांव का युवक आया और उसे पकड़ने लगा।
विज्ञापन


किशोरी के चिल्लाने पर परिजन जग गए, मगर तब तक युवक मौके से भाग निकला। परिजनों ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कोतवाली प्रभारी अरविंद सिंह ने बताया तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चकलवंशी प्रतिनिधि के अनुसार, आसीवन थानाक्षेत्र के पाठकपुर में अधेड़ ने दस रुपये का लालच देकर सात वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। बालिका के शोर मचाने पर महिलाओं ने अधेड़ को दौड़ा लिया। लेकिन आरोपी मौके से भाग निकला। पीड़िता के पिता का कहना है कि उसकी बेटी घर के बाहर खेल रही थी।

गांव के अधेड़ ने उसे दस रुपये का लालच देकर गोद में उठा लिया। गांव के बाहर सुनसान स्थान पर बने सहकारी समिति में ले गया। समिति के बरामदे में उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। इसी बीच बेटी ने शोर मचा दिया।


तभी शौच के लिए गई गांव की महिलाओं ने देखा तो अधेड़ को दौड़ा लिया और वह मौके से भाग निकला। पीड़िता ने परिजनों को जानकारी दी। पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही बालिका को डाक्टरी के लिए जिला अस्पताल भेजा।

-चिल्लाने पर मौके से भाग निकले आरोपी, पिता की तहरीर पर मुकदमा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed