फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   संदिग्ध हालात में किशोरी की मौत, धुनाई में प्रेमी घायल

संदिग्ध हालात में किशोरी की मौत, धुनाई में प्रेमी घायल

Thu, 07 Feb 2019 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Feb 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में किशोरी की मौत, धुनाई में प्रेमी घायल
कायमगंज (फर्रुखाबाद)। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी को गांव के ही युवक के साथ खेत में पकड़ लिया गया। इस पर किशोरी के परिजनों ने युवक को पीटकर अधमरा कर दिया। वहीं, देर शाम किशोरी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मां ने युवक पर घर में घुसकर बेटी को दबोचने व जहर खिलाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

क्षेत्र का ही निवासी 24 वर्षीय शादीशुदा विमलेश गुरुवार को दोपहर बाद 17 वर्षीय किशोरी के साथ खेत में पकड़ा था। किशोरी के भाई व परिजनों ने विमलेश की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सड़क पर लहूलुहान पड़ा देख लोगों ने उसके परिजनों जानकारी दी। परिजन उसे सीएचसी कायमगंज ले गए। गंभीर हालत में वहां से लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। देर शाम किशोरी को बेहोशी की हालत में परिजन टेंपो से थाने लेकर पहुंचे। किशोरी की हालत देख पुलिस कर्मियों ने उसे सीएचसी ले जाने को कहा।
विज्ञापन


इस पर परिजन उसे सीएचसी लेकर चले गए। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस भी सीएचसी पहुंच गई। वहां किशोरी की मां ने आरोप लगाया कि विमलेश ने उनके घर में घुसकर बेटी को दबोच लिया और जहर खिला दिया। इससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जसवंत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। लोहिया अस्पताल में विमलेश के भाई अमरेश ने बताया कि उनका भाई गांव के एक व्यक्ति का टेंपो चलाता है। वह गांव में टेंपो खड़ा कर खेत में खाद डालने गया था। वहां गांव के ही कुछ लोगों ने किशोरी से छेड़छाड़ का आरोप लगाकर मारपीट कर दी। इससे उनका भाई घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed