{"_id":"5970f1b54f1c1b3e148b4665","slug":"81500574133-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस को अब एक युवक की तलाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस को अब एक युवक की तलाश
Updated Thu, 20 Jul 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
औरैया। शहर के चर्चित छोटू हत्याकांड में पुलिस फिर अंधेरे की तरफ दौड़ लगा रही है। बीटीएस डाटा रिपोर्ट में मिले नंबरों में तीन नंबर बंद मिले थे। इनमें से एक युवक जिसका नंबर भी बंद है वह लापता है। अब पुलिस उसकी तलाश में जुट गई। पुलिस इसी लड़के से सबूत मिलने की आस लगाए है।
छोटू हत्याकांड के खुलासे में पुलिस ने कोई ऐसा रास्ता नहीं छोड़ा जहां पर दौैड़ न लगाई हो। पुलिस कई रास्तों पर दौड़ चुकी है और खुलासे का दावा कर चुकी है मगर कुछ नहीं हुआ। अब पांच दिन से पुलिस की पूरी जांच बीटीएस डाटा रिपोर्ट पर ही टिकी हुई है। इस डाटा रिपोर्ट में पुलिस ने कई नंबर तलाशे और उनकी पड़ताल की।
इसमें तीन नंबर ऐसे मिले जो कि बंद जा रहे थे। पुलिस इन तीनों नंबरों का पता लगाने में जुट गई। दो का तो पता चल गया, जबकि तीसरे में पुलिस अटक रही है। पुलिस का दावा यह तीसरा नंबर जिस युवक का है वह लापता है।
विज्ञापन
पुलिस अब इसी युवक की तलाश कर रही है। इस संबंध में एसपी संजीव त्यागी ने बताया कि उस लड़के की तलाश को टीम लगी है। मिलने पर पूछताछ में सबूत मिलने की संभावना है। मामला सही खुले इसलिए देर लग रही है।