फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   ट्रक चालकों ने टोल प्लाजा पर किया हंगामा

ट्रक चालकों ने टोल प्लाजा पर किया हंगामा

Wed, 19 Jul 2017 12:19 AM IST
Updated Wed, 19 Jul 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
ट्रक चालकों ने टोल प्लाजा पर किया हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

औरैया। टोल प्लाजा अनंतराम पर मंगलवार को ओवर साइज सामान लेकर जा रहे तीन ट्रकों चालकों की टोल कर्मियों से अतिरिक्त टैक्स देने पर बहस हो गई। ट्रक चालकों ने टोल प्लाजा कर्मचारियों पर वसूली का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया। देर शाम तक ट्रक टोल प्लाजा पर ही खड़े थे।

बंगाल के आसनसोल शहर से राजस्थान के देवपुर जा रहे पांच ट्रक-ट्राला सोमवार देर रात टोल प्लाजा अनंतराम पहुंचे। ट्रक ओवरसाइज में होने की वजह से वह अनंतराम की लेन से नहीं निकल सके।
विज्ञापन


इस पर टोलकर्मियों ने अतिरिक्त टैक्स की मांग की ताकि सेंसर सिस्टम को खोल कर इन वाहनों को निकाला जा सके। इस पर ट्रक चालक जालिम सिंह, बलवीर सिंह, अनिल सिंह, जलानी खान निवासीगण अजमेर राजस्थान ने वसूली का आरोप लगाकर हंगामा शरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


टोल प्लाजा अनंतराम के एजीएम सत्यवीर यादव ने बताया कि ओवर साइज वाहनों के लिए दो लेनों का सेंसर सिस्टम खोलना पड़ता है। जिसका अनुबंध राजदीप कंपनी से है। कंपनी का इंजीनियर सिस्टम खोलकर वाहनों को निकालकर फिर से एलाइनमेंट करता है। इस सब काम के लिये उक्त कंपनी टोल प्लाजा से निर्धारित फ ीस वसूलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed