{"_id":"5956a1e64f1c1bcb168b478d","slug":"81498849766-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम कार्ड का कोड पूछ उड़ाए 25 हजार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एटीएम कार्ड का कोड पूछ उड़ाए 25 हजार
Updated Sat, 01 Jul 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
औरैया। अछल्दा क्षेत्र के गुनौली गांव में एक युवक से जालसाजों ने एटीएम कार्ड का कोड पूछ खाते से 25 हजार रुपये पार कर दिए। पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गुनौली निवासी मुकेश बाथम ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके मोबाइल पर कॉल आई जिसमें खुद को बैंक अधिकारी बताने वाले फोनकर्ता ने एटीएम बंद होने की जानकारी दी। दुबारा चालू करने के लिए एटीएम कार्ड का कोड पूछ लिया।
इसके बाद जालसाजों ने उसके खाते से दो बार में 24 हजार 998 रुपये पार कर दिए। मोबाइल पर मेसेज आने के बाद बैंक से जानकारी ली तो पता चला कि दो बार आनलाइन रुपये निकाले गए हैं। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है।