फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   स्कूली बस से जा भिड़ ट्रक, बाल-बाल बचे 24 बच्चे

स्कूली बस से जा भिड़ ट्रक, बाल-बाल बचे 24 बच्चे

Wed, 31 Oct 2018 12:56 AM IST
Updated Wed, 31 Oct 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
स्कूली बस से जा भिड़ ट्रक, बाल-बाल बचे 24 बच्चे
फतेहपुर। हुसैनगंज थाना क्षेत्र में मौरंग लादकर जा रहे एक ट्रक ने मंगलवार सुबह बच्चों को स्कूल ले जा रही बस में टक्कर मार दी। चालक के इमरजेंसी ब्रेक लगाने से ट्रक का चक्का टूट गया। बच्चे चीख पड़े हालांकि बड़ा हादसा होने से टल गया। दुर्घटना से बच्चे दहशत में आ गए। सूचना पर परिवारों में भी अफरातफरी मच गई। सभी की हालत ठीक होने पर राहत की सांस ली। पुलिस ने ट्रक खड़ा कराया जबकि चालक मौके से भाग निकले। वहीं, ट्रक के खलासी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पक्का तालाब आरएस एक्सल इंग्लिश एकेडमी स्कूल की बस हैदरपुर, इटौली, पड़री, हैबतपुर, बेरागढ़ीवा से बच्चों को लेकर हाईवे मोड़ पर आई थी। इसी बीच रायबरेली की ओर जा रहा मौरंग लदे ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया। सामने स्कूली बस देख ट्रक चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाई। जिससे ट्रक का अगला पहिया टूट गया और घिसटते हुए ट्रक बस से जा भिड़ा। ट्रक की टक्कर से बस सवार बच्चे एक-दूसरे के ऊपर जा गिरे। बच्चों की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बस में फंसे बच्चों को बाहर निकाला। हालांकि इस टक्कर से बस के परिचालक सुधीर पांडेय, चालक भारत व बच्चों को मामूली रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही स्कूल के मयूर गुप्ता घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि स्कूल की बस में 24 बच्चे थे। जिनको मामूली चोट आई है। थानेदार आरके सिंह ने बताया कि दूसरी बस से बच्चों को स्कूल भेजा गया। स्कूल प्रबंधन की तरफ से ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed