{"_id":"59a462174f1c1bce018b45bd","slug":"71503945239-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने दो रेलकर्मियों का अपहरण कर छोड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों ने दो रेलकर्मियों का अपहरण कर छोड़ा
Updated Tue, 29 Aug 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। एक तरफ पुलिस फोर्स डकैतों की तलाश में जंगल, पहाड़ और संभावित स्थानों पर कांबिंग कर रही है, दूसरी ओर दुस्साहसी बदमाशों चुनौती दे रहे हैं। ड्यूटी से लौट रहे दो रेलकर्मियों को बदमाशों ने रास्ते से ही अपहरण कर लिया।
जानकारी होते ही रेल महकमे में हड़कंप मच गया। दो घंटे बाद बदमाशों के चंगुल से छूटकर आए दोनों रेलकर्मियों ने बताया कि उनसे पहले दो लाख फिरौती की मांगी गई, बाद में मारपीट कर छोड़ दिया।
बहिलपुरवा थानाक्षेत्र के ओहन रेलवे स्टेशन पर पेट्रोलमैन वाराणसी निवासी श्रवण कुमार और शिवरामपुर निवासी बाबूलाल सोमवार को तड़के लगभग चार बजे ओहन स्टेशन के पास ड्यूटी कर कमरे की ओर जा रहे थे।
विज्ञापन
रास्ते में मिले करीब छह बदमाशों ने दोनों को पकड़ लिया। कर्मचारियों ने बताया कि बदमाश उन्हें जंगल की ओर ले जाकर दो-दो लाख की फिरौती मांगी। असमर्थता जताने पर दोनों की खूब पिटाई की और जेब में रखी नगदी आदि छीनकर भगा दिया।
बदमाशों से बचकर आए दोनों कर्मचारियों ने आला अफसरों को जानकारी दी। ओहन के डिप्टी एसएस एसके गौतम ने बताया कि दोनों कर्मचारी ड्यूटी खत्म होने की सूचना स्टेशन पर देकर हस्ताक्षर कर कमरे पर गए थे।
उनके साथ रास्ते में मारपीट की जानकारी मिली है। पूरे मामले में मानिकपुर रेलवे के आईओडब्ल्यू श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि दोनों कर्मचारियों को अज्ञात बदमाशों द्वारा पकड़े जाने की सूचना मिली है।
कर्मचारियों ने अपहरण कर मारपीट की जानकारी दी है। उच्चाधिकारियों को इससे अवगत करा दिया है। फिलहाल पुलिस सूचना नहीं दी गई है।