{"_id":"59a850f74f1c1b53738b4a08","slug":"61504202999-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनचले से परेशान छात्रा ने छोड़ा कालेज, पुलिस हुई सख्त","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मनचले से परेशान छात्रा ने छोड़ा कालेज, पुलिस हुई सख्त
Updated Thu, 31 Aug 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शोहदे से परेशान छात्रा ने छोड़ा कालेज
कालेज उप प्रधानाचार्य के साथ छात्रा ने सीओ से की शिकायत
सीओ के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज, पुलिस ने शोहदे की तलाश में दी दबिश
अमर उजाला ब्यूरो
तालग्राम (कन्नौज)। शोहदे की छेड़खानी से परेशान छात्रा ने कालेज जाना छोड़ दिया। जानकारी होने पर कालेज के उप प्रधानाचार्य ने छात्रा के साथ सीओ से शिकायत कर सुरक्षा की गुहार लगाई। थानाध्यक्ष का कहना है कि सीओ के आदेश पर एक नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। शोहदे की तलाश में गांव में दबिश दी थी, लेकिन वह नहीं मिला।
अशोक गंगवार मेमोरियल इंटर कालेज ताहपुर की इंटरमीडिएट की छात्रा ने शिकायत की कि वह दो अगस्त को साइकिल से घर आ रही थी। रास्ते में चौतराहार गांव निवासी राजकिशोर ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए अश्लील हरकतें की। इसकी शिकायत उसने तालग्राम थाना में की थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इससे वह दुस्साहसी हो गया। आरोप है कि शोहदा कालेज जाते समय रोज परेशान करने लगा। छेड़छाड़ से तंग आकर छात्रा ने कालेज जाना छोड़ दिया। छात्रा ने परिजनों और कालेज के प्रधानाचार्य को मामले की जानकारी दी। इस पर शुक्रवार को कालेज के उप प्रधानाचार्य विनोद प्रकाश गंगवार छात्रा के साथ सीओ कार्यालय पहुंचे। मामले में कार्रवाई की गुहार लगाई। शिकायत पर सीओ सदर लक्ष्मीकांत वर्मा ने थानाध्यक्ष तालग्राम को कार्रवाई के निर्देश दिए। इस बाद पीड़ित छात्रा व उप प्रधानाचार्य थाने पहुंचे और सीओ की ओर से आदेशित प्रार्थनापत्र थानाध्यक्ष को सौंपा। सीओ के आदेश पर पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दी है। आरोपी घर से फरार है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
तालग्राम थानाध्यक्ष सुरेश कुमार का कहना है कि सीओ के निर्देश पर चौतराहार निवासी राजकिशोर व एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। गांव में दबिश दी गई, लेकिन शोहदा नहीं मिला।