{"_id":"5babc144867a55012c35117c","slug":"51537982788-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महोबा में छात्रा से दुष्कर्म-BND","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महोबा में छात्रा से दुष्कर्म-BND
Updated Wed, 26 Sep 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कबरई (महोबा)। खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने ग्योड़ी गांव आई अखंड इंटर कॉलेज की कक्षा नौ की छात्रा से शिक्षक ने दरिंदगी कर डाली। नौ दिन बाद छात्रा से आपबीती सुनकर परिजन कालेज पहुंच गए। शिक्षक की करतूत से छात्र-छात्राएं भी भड़क उठे। इन सबने थाने के बाहर हाईवे पर जाम लगाते हुए एक घर में छिपे आरोपी शिक्षक को घसीट लिया और पीट-पीटकर लहूलुहान कर दिया। बीच-बचाव में दो दरोगा व दो सिपाही भी चुटहिल हो गए। जाम के दो घंटे बाद शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया, तब छात्र-छात्राएं शांत हुए। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
घटना 17 सितंबर की है। ग्योड़ी गांव में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभाग के लिए कबरई कस्बे के अखंड इंटर कॉलेज की छात्र-छात्राएं शिक्षक राजेंद्र पटेल के नेतृत्व में गए थे। पीड़ित छात्रा का आरोप है कि पहले दिन प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद शिक्षक ने उसे पास बुलाया और चार पहिया गाड़ी से एकांत स्थान पर ले गया। गाड़ी में बोतल में रखा पानी पीने के बाद उसे चक्कर आ गया। तब शिक्षक ने गाड़ी के अंदर ही उसके साथ जबरदस्ती की। चीखने-चिल्लाने पर उसका मुंह दबा दिया और किसी से कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी। डरी-सहमी छात्रा ने सहेलियों और परिजनों को कुछ नहीं बताया।
बुधवार की सुबह छात्रा की हालत बिगड़ने पर परिजनों जानकारी ली। पीड़िता की आपबीती सुनकर परिजन और ग्रामीण कालेज पहुंचे और दोषी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। छात्र-छात्राएं भी आक्रोशित हो गए। करीब 10 बजे भीड़ ने कानपुर-सागर हाईवे पर थाना गेट के बाहर जाम लगा दिया। इसी दौरान छात्रों को भनक लगी की शिक्षक एक जनप्रतिनिधि के घर छिपा है। छात्र वहां पहुंच गए और शिक्षक को बाहर घसीट लाए। सीओ सदर जितेंद्र दुबे ने छात्र छात्राओं को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। 12 बजे जाम खुलने के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली। थानाध्यक्ष कबरई विपिन त्रिवेदी ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर शिक्षक राजेंद्र पटेल के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
जाम में फंसे रहे दर्जनों वाहन
छात्र-छात्राओं के दो घंटे तक हाईवे जाम कर देने से वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। बसों और चार पहिया वाहनों में सवार लोग तीखी धूप व उमस में बिलबिलाते रहे। थाने के बाहर हंगामा होने से आसपास के लोगों में अफरातफरी का माहौल रहा। मुकदमा दर्ज होने और आरोपी के हिरासत में आ जाने के बाद छात्रों का गुस्सा शांत हुआ।
खिलाड़ी छात्रा से दुष्कर्म पर बवाल, आरोपी शिक्षक को किया लहूलुहान

महोबा में भड़के छात्र-छात्राओं ने थाने के बाहर लगाया जाम, आरोपी शिक्षक को बचाने में दो दरोगा व दो सिपाही भी चुटहिल
- खेलकूद में शामिल होने गई इंटर कालेज की छात्रा को कार में बैठाकर की जबरदस्ती
- आरोपी शिक्षक पर दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का मुकदमा दर्ज होने के बाद शांत हुए छात्र