{"_id":"5a8db0734f1c1bd34b8ba168","slug":"41519235187-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालाओं के डांस में पुलिस ने भांजी लाठियां","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बालाओं के डांस में पुलिस ने भांजी लाठियां
Updated Wed, 21 Feb 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
असोथर(फतेहपुर)। फौजी के बेटे के कान छेदन संस्कार में बालाओं के नृत्य में विवाद होने की खबर पर पहुंची पुलिस ने आयोजकों के हंगामा काटने पर लाठियां भांजी। भीड़ मौके से भाग निकली। पुलिस ने दो आरोपियों का शांति भंग में चालान किया है।
असोथर थाने के बेर्राव गांव निवासी शत्रुघ्न सेना पुलिस में तैनात हैं। उनके बच्चे का कर्णछेदन संस्कार का आयोजन मंगलवार रात था। फौजी ने बताया कि दो घंटे के लिए मनोरंजन विभाग से आयोजन की परमीशन ली थी। ग्राम प्रधान धर्मेंद्र सिंह के दरवाजे आयोजित कार्यक्रम में बाहर से महिला डांसर बुलाई गई थी। फौजी के भांजे आकाश सिंह चंदेल निवासी भौंतर अजुहा जिला कौशांबी का गांव का एक युवक से विवाद हो गया। झगड़े के बाद पुलिस को एक पक्ष ने सूचना दी।
यूपी 100 मौके पर पहुंची। मामला गहमागहमी देखकर एसओ को खबर दी। एसओ राजेश मौर्या मौके पर पहुंचे। उन्होंने रात करीब 12 बजे होने के नाते डीजे बंद कराने की बात कही। इसी दौरान फौजी का भांजा पहुंचा। उसकी एसओ से गलत लहजे में बातचीत हुई। तभी पुलिस ने लाठियां चला दी। कार्यक्रम का लुत्फ उठा रही भीड़ में भगदड़ मच गई। पुलिस ने साउंड सर्विस के नरैनी निवासी मन्नालाल रैदास और आकाश को पकड़ा। साउंड सिस्टम कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
एसओ ने बताया कि आकाश सिंह चंदेल व मुन्ना लाल का शांति भंग में चालान किया। उनके पास कार्यक्रम का परमीशन नहीं था। केवल आवेदन किया था।