{"_id":"5978daa84f1c1b54358b45b2","slug":"41501092520-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाइनेंस कंपनी के रिकवरी ऑफिसर से लूट का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फाइनेंस कंपनी के रिकवरी ऑफिसर से लूट का प्रयास
Updated Wed, 26 Jul 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
हरदोई। बदमाशों के हौसले बढ़े हैं। मंगलवार रात एक फाइनेंस कंपनी के रिकवरी ऑफिसर को लूटने का प्रयास किया। रिकवरी ऑफिसर बदमाशों से उलझ गया। इसी दौरान वहां से निकले एक चार पहिया वाहन की रोशनी पड़ने पर बदमाश फरार हो गए। घटना की जानकारी रिकवरी ऑफिसर ने बेहटा गोकुल थाने में दी, लेकिन थाना प्रभारी ने घटना मझिला थानाक्षेत्र की बताकर टरका दिया।
शहर कोतवाली क्षेत्र के कौशलपुरी निवासी सुमित (28) पुत्र रामपाल एक फाइनेंस कंपनी में रिकवरी ऑफिसर है। मंगलवार को वह बाइक से कोतवाली देहात क्षेत्र के बढैयनपुरवा निवासी रामप्रकाश के साथ मझिला थानाक्षेत्र के ग्राम सकतपुर में रिकवरी के लिए गए थे। लगभग एक लाख रुपये की वसूली कर वह रात आठ बजे वापस आ रहे थे। सुमित के अनुसार रास्ते में चठिया धनवार पुल के पास एक साइकिल सवार लहराते हुए चल रहा था।
इस पर उन्होंने साइकिल सही ढंग से चलाने को कहा। इसके बाद कुछ आगे बढ़ने पर अचानक चार-पांच लोगों ने लाठी डंडों के साथ उसे रोक लिया और रुपयों से भरा बैग छीनने की कोशिश करने लगे। इस पर सुमित हमलावरों से उलझ गया और बैग नहीं छोड़ा। इसी बीच एक चौपहिया वाहन की लाइट पड़ने पर बदमाश मौके से फरार हो गए। रिकवरी ऑफिसर घटना के बाद रास्ते में पड़ने वाले बेहटा गोकुल थाने पहुंचा और थाना प्रभारी को घटना के बारे में अवगत कराया।
विज्ञापन
थाना प्रभारी ने युवक से कहा कि घटनास्थल मझिला थाना क्षेत्र में है, इसलिए घटना की रिपोर्ट भी वहीं दर्ज होगी। इस पर रिकवरी आफिसर रात में ही घर लौट आया। रिकवरी ऑफिसर ने बताया कि कंपनी का रुपया सुरक्षित रहा, इसलिए उसने बुधवार को मझिला थाने में घटना की जानकारी नहीं दी। उसने बताया कि गुरुवार को थाने जाकर घटना के बारे में तहरीर देगा।
-बदमाशों से उलझकर बचा लिया एक लाख रुपये से भरा बैग
-बेहटा गोकुल पुलिस ने मझिला थाने की घटना बताकर टरकाया
अमर उजाला ब्यूरो।