फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   जिला अस्पताल में कर्मचारियों को पीटा, फायर झोंका

जिला अस्पताल में कर्मचारियों को पीटा, फायर झोंका

Wed, 19 Jul 2017 11:34 PM IST
Updated Wed, 19 Jul 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में कर्मचारियों को पीटा, फायर झोंका
महोबा। जिला अस्पताल में मंगलवार की रात आधा दर्जन से अधिक दबंगों ने जमकर उपद्रव किया और वार्ड में मौजूद कर्मचारियाें के साथ मारपीट कर फायर भी झोंका, मगर गोली मिस कर गई। इतना ही नहीं अस्पताल गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरे को भी तोड़ दिया। सूचना पर अपर जिलाधिकारी, एसडीएम, सीओ सदर व कोतवाली पुलिस अस्पताल पहुंची। तहरीर के आधार पर पुलिस ने दो नामजद वह छह अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में मंगलवार रात स्टाप नर्स व सुनील सिंह तोमर ड्यूटी कक्ष में मरीजों की इंट्री कर रहे थे। तभी आधा दर्जन से अधिक युवक कक्ष में घुस आए और गाली-गलौज करते हुए धमकी दी। विरोध करने पर दबंगों ने सुनील सिंह के साथ मारपीट शुरू कर दी और तमंचा अड़ाकर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया।
विज्ञापन


गोली मिस होने से कर्मचारी की जान बच गई। इस दौरान मौजूद कर्मचारी विवेक दास, ठाकुरदास व अजय ने बीच बचाव किया तो उनके साथ भी मारपीट कर दबंग जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। दबंगों का उपद्रव देखकर अस्पताल के वार्डों में मरीज और तीमारदार सहम गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना को अंजाम देने के बाद दबंग अस्पताल गेट पर लगा सीसीटीवी कैमरा तोड़ते हुए गए। सूचना मिलते ही अपर जिलाधिकारी आनंद कुमार, उपजिलाधिकारी जंग बहादुर यादव, सीओ सदर जितेंद्र दुबे, कोतवाली प्रभारी उमेश कुमार अस्पताल पहुंच गए और जांच की। अफसरों ने पीड़ित कर्मचारियों के बयान लिए।

उन्होंने बताया कि मारपीट के दौरान दबंगों ने सरकारी अभिलेख भी तहस नहस कर दिए। सुनील सिंह तोमर की तहरीर पर राजदीप तिवारी, अमित और दर्जन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। कोतवाली प्रभारी उमेश कुमार का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

मौके पर नहीं पहुंचे सीएमओ व सीएमएस
जिला अस्पताल के अंदर दबंगों ने कर्मचारियों से मारपीट व तोड़फोड़ की। इस घटना के दो घंटे बाद भी स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे। प्रशासनिक अफसरों ने सीएमओ व सीएमएस के मौके पर न आने नाराजगी जताई है। उन्हाेंने सीएमएस को फोन कर जानकारी ली तो उन्होंने बाहर जाने की बात बताई और डा. आरपी मिश्रा को चार्ज दिए जाने का हवाला दिया।


अस्पताल में सुरक्षा के नहीं इंतजाम
जिला अस्पताल में सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं हैं। यही वजह है कि शाम से ही अस्पताल में अराजकतत्वाें का जमावड़ा लग जाता है। ड्यूटी कक्ष से लेकर वार्डों में बेहिचक प्रवेश करने वाले अराजकतत्वों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हेाती है। यही वजह है कि आए दिन कर्मचारियों व मरीजों के साथ ऐसी घटनाएं हो रही है।

-गोली मिस होने से बची कर्मचारी की जान, सीसीटीवी कैमरा भी तोड़ा
-एडीएम, एसडीएम व सीओ मौके पर पहुंचे, दो नामजद व छह अन्य पर रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed