फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   पूरी रात शव को रौंदते रहे वाहन

पूरी रात शव को रौंदते रहे वाहन

Wed, 05 Jul 2017 12:23 AM IST
Updated Wed, 05 Jul 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
पूरी रात शव को रौंदते रहे वाहन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

औरैया। कोतवाली क्षेत्र के मंडी समिति रोड पर ओवरब्रिज पर सोमवार की रात हुई मार्ग दुर्घटना में एक व्यक्ति को मौत हो गई। शव के ऊपर से पूरी रात वाहन गुजरते रहे। सुबह तक शव क्षत-विक्षत हो गया, मांस सड़क पर चिपक गया। पुलिस ने झाड़ू लगवाकर अस्थियां समेटीं। पुलिस का कहना है कि मरने वाले की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

सोमवार रात शहर के मंडी समिति व जालौन चौराहे के बीच बने ओवरब्रिज पर किसी अज्ञात व्यक्ति को वाहन ने टक्कर मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। रात का समय होने के कारण किसी ने भी इस पर ध्यान नहीं दिया। राष्ट्रीय राजमार्ग होन के कारण रात से लेकर सुबह तक गुजरने वाले सैकड़ों वाहन शव के ऊपर से गुजर गए।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह लगभग 6 बजे घटना की जानकारी पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर पुलिस को सिर्फ अस्थियां ही पड़ी मिलीं। मांस सड़क पर चिपक चुका था। पुलिस ने झाडू़ से समेट शव के अवशेष को बोरी में एकत्र किया। इसके बाद इसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली पुलिस ने बताया कि दुर्घटना में मरने वाला व्यक्ति कौन था और कहां का था इसकी अभी कोई जानकारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed