फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   40 lakh cheats in the name of dowry and refused to marriage

दहेज के नाम पर 40 लाख ठगे फिर शादी तोड़ी, लड़के वालों ने 13 लाख के पैकेज की नौकरी भी छुड़वा दी थी

Tue, 07 Jan 2020 12:12 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 07 Jan 2020 12:12 PM IST
विज्ञापन
40 lakh cheats in the name of dowry and refused to marriage
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : गूगल
कानपुर के नौबस्ता थानाक्षेत्र में कारोबारी ने लड़के पक्ष पर दहेज के नाम पर 40 लाख रुपये ऐंठने के बाद शादी तोड़ने का आरोप लगाया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने लड़के समेत पांच लोगों पर गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


नौबस्ता निवासी कारोबारी ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी एमबीए करने के बाद 13 लाख के पैकेज पर मुंबई में नौकरी करती थी। मूलरूप से दिल्ली निवासी कारोबारी दुर्गेश राय के बेटे तिलकनगर निवासी पुनीत से बेटी की शादी तय की थी।
विज्ञापन

11 जुलाई को वरीक्षा में करीब पांच लाख की ज्वैलरी समेत 10 लाख का सामान दिया। शादी की तारीख 23 सितंबर तय हुई। आरोप है कि लड़के के पिता ने शादी की तैयारियों और फाइव स्टार होटल बुक कराने के नाम पर 30 लाख रुपये ऐंठ लिए।

बेटी की नौकरी भी छुड़वा दी। इसके बाद 50 लाख रुपये और दहेज की मांग की। असमर्थता जताने लड़का पक्ष ने शादी तोड़ दी। इस पर उन्होंने अपना नकद और सामान वापस मांगा तो उल्टा फंसाने की धमकी दी। पुलिस के अनुसार रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed