चित्रकूट। मानिकपुर के एक किसान को खसरा खतौनी की नकल देने के लिए रिश्वत मांगने के मामले में जांच के बाद चकबंदी लेखपाल को निलंबित कर दिया गया है। दुधवनिया गांव निवासी बद्री प्रसाद ने बताया कि वह 20 दिनों से चकबंदी एसीओ कार्यालय मानिकपुर में खसरा खतौनी की नकल लेने के लिए चक्कर लगा रहा था। जिसमें लेखपाल मुकेश सिंह राणा उससे रिश्वत की मांग कर रहे थे। रुपये न देने के कारण बस उसे टरकाया जाता था। इसकी शिकायत डीएम से की। डीएम विशाख जी अय्यर ने मामले की जांच चकबंदी अधिकारी को सौंपी। मंगलवार की शाम को चकबंदी अधिकारी पारसनाथ यादव ने बताया कि जांच रिपोर्ट डीएम कार्यालय भेजी गई। इसके बाद जांच में दोषी पाए जाने पर लेखपाल को निलंबित कर एसीओ कार्यालय अर्जुनपुर से संबद्ध कर दिया गया है।
रिश्वत मांगने पर चकबंदी लेखपाल निलंबित
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।