फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   तीमारदार ने डॉक्टर पर लगाया मारपीट का आरोप

तीमारदार ने डॉक्टर पर लगाया मारपीट का आरोप

Sun, 11 Nov 2018 11:02 PM IST
Updated Sun, 11 Nov 2018 11:02 PM IST
विज्ञापन
तीमारदार ने डॉक्टर पर लगाया मारपीट का आरोप
इटावा। जिला अस्पताल में भर्ती एक मरीज के तीमारदार एवं चिकित्सक के बीच बीमारी की जांच को लेकर विवाद हो गया। डॉक्टर ने मरीज के परिजनों पर अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए सीएमएस से लिखित शिकायत की है। वहीं मरीज की पत्नी थाने पहुंच गई और डॉक्टर के खिलाफ मारपीट करने की तहरीर दी है। इस मामले को लेकर पुलिस व सीएमएस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मोहल्ला ओम शांति कालोनी निवासी सुनील कुमार दुबे पुत्र राम प्रकाश दुबे को गत शनिवार को बुखार आने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रविवार की सुबह अस्पताल के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. वीके साहू वार्ड के 335 नंवर बेड पर भर्ती मरीज सुनील दुबे को देखने गए। उन्हाेंने मरीज को देखा और दवाएं खिलाने के अलावा कुछ जांच कराने के लिए लिख दी।
विज्ञापन


मरीज के साथ आए उनके तीमारदारों ने डॉक्टर से तुरंत जांच कराने के लिए कहा। इस पर डॉक्टर साहू ने उन लोगों को बताया कि आज रविवार है। इस कारण से आज जांच होना संभव नहीं है। सोमवार को अस्पताल खुलने के बाद ही जांच हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. साहू का आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर मरीज के तीमारदारों ने उनके साथ गाली गलौज शुरू कर दी। जब उनसे गाली न देने के लिए कहा तो उक्त लोग अभद्रता पर उतर आए। यह देख कर वार्ड में भर्ती मरीजों के अलावा अन्य लोग भी आ गए और उन्हाेंने डॉक्टर साहू को बचाया।

डॉ. साहू ने सीएमएस डॉ. एसएस भदौरिया को शिकायती पत्र देकर अभद्रता करने वाले मरीज के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। वहीं मरीज सुनील दुबे की पत्नी नीलम दुबे ने इसी विवाद को लेकर थाने में तहरीर दी है। इसमें आरोप लगाया कि जब मेरे पति ने डॉक्टर विनोद कुमार साहू से अपने मर्ज व जांचों के संबंध में पूछा तो उन्हाेंने उनके साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर मारपीट की। सीएमएस डॉ. एसएस भदौरिया ने बताया कि उक्त घटना को डॉ. साहू ने जो प्रार्थनापत्र दिया है। वह उसकी जांच करा रहे हैं।


जांच के बाद दोषी पाए जाने पर मरीज के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए लिखा जाएगा। वहीं सिविललाइन एसओ संजय त्यागी ने कहा कि तहरीर मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed