फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   घर, होटल व दुकान से लाखों की चोरी

घर, होटल व दुकान से लाखों की चोरी

Sun, 23 Jul 2017 11:14 PM IST
Updated Sun, 23 Jul 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
घर, होटल व दुकान से लाखों की चोरी
पुरवा/औरास। अलग-अलग थानाक्षेत्रों में चोरों ने एक होटल व घर को निशाना बनाया और लाखाें का माल पार कर दिया। सुबह होटल मालिक व गृहस्वामी को जानकारी होने पर सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुरवा कोतवाली क्षेत्र के गांव बैगांव निवासी राजेंद्र गुप्ता का मंगतखेडा चौराहे पर होटल है। शनिवार रात वह होटल में ताला डालकर घर चले गए। रात में ही चोरों ने ताला तोड़कर होटल में रखे 10 हजार रुपये समेत डालडा, तेल व मैदा आदि सामान उठा ले गए। रविवार सुबह जब वह होटल पहुंचे तो देखा ताला टूटा पड़ा था।
विज्ञापन


नकदी व सामान गायब था। पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। चौकी इंचार्ज लोकनाथ गुप्ता मौके पर पहुंचे और जांच की। होटल मालिक की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। उधर, कोतवाली क्षेत्र के ही मोहल्ला दुर्गापुर निवासी युवक की किराने की दुकान को चोरों ने निशाना बनाया। दुर्गापुर निवासी सुरेश पुत्र रामस्वरूप की पुरवा-मौरावां रोड पर बिल्लेेश्वर मंदिर गेट पर किराने की दुकान है। शनिवार को दुकान बंद कर घर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात में चोरों ने दुकान के शटर का ताला तोड़ उसमें रखे चार हजार रुपये व खाद्य सामग्री पार कर दी। सुबह जब सुरेश दुकान खोलने पहुंचा तो देखा ताला टूटा पड़ा है। यह देख वह दंग रह गया। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाल अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि चोरियों के खुलासा जल्द किया जाएगा। दो लोगों को पूछताछ के लिए उठाया गया है। जांच की जा रही है। तीसरी घटना औरास थानाक्षेत्र के हयातनगर चौराहे पर हुई।

यहां बाबखेड़ा गांव निवासी लखपति का मकान है। शनिवार रात वह परिजनों के साथ बाहर के बरामदे व कमरे में लेटे थे। मकान के बगल में लगे पेड़ के सहारे चोर मकान के अंदर घुसेे और कमरे का ताला तोड़कर बक्से उठा ले गए। रविवार सुबह जब घर वाले उठे और कमरे का ताला टूटा देखा तो उनके होश उड़ गए।

अंदर जाकर देखा तो तीन बक्से गायब थे। आस-पास मोहल्ले में पता लगाया गया लेकिन कोई जानकारी नहीं हुई। काफी छानबीन के बाद घर से दो सौ मीटर दूर एक स्कूल के निकट बक्सा पड़ा मिला। पीड़ित लखपति के अनुसार चोर बक्से से चार हजार रुपये समेत लगभग ढाई लाख रुपये के जेवर व पचास हजार का अन्य सामान ले गए।


सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष नारदमुनि सिंह ने बताया कि तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।

-औरास थानाक्षेत्र के हयातनगर में चोरों ने की वारदात
-पुरवा के होटल व किराना की दुकान से हजारों की चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed