{"_id":"596e563c4f1c1b6b168b45d6","slug":"31500403260-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इनाम का झांसा देकर हजारों ठगे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इनाम का झांसा देकर हजारों ठगे
Updated Wed, 19 Jul 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
औरैया। अबाबर गांव में इनाम निकलने का झांसा देर महिला से हजारों की ठगी हो गई। महिला को बताया गया कि उसका इनाम डालर में निकला है। महिला ने थाना पुलिस से शिकायत की तो पुलिस ने उसे साइबर सेल भेजा।
अबाबर निवासी महिला बेबी पत्नी उस्मान ने बताया कि 13 जुलाई को फोन आया कि वह एक कंपनी का अधिकारी बोल रहा है। उसके नाम कंपनी ने 6 लाख रुपये का इनाम निकाला है। यह इनाम 11 लोगों को दिया जा रहा है। इनाम की धनराशि अमेरिकी डालर में है। करेंसी एक्सचेंज के लिए उसके बैंक खाते में 8500 रुपये जमा कर दें।
महिला ने उसी दिन आशू कुमार नाम के व्यक्ति के पंजाब नेशनल बैंक के खाते में रुपये जमा कर दिए। इसके बाद फिर 7 हजार रुपये जमा कराए। इनाम की राशि न आने पर बात की तो फिर से साढ़े तीन हजार रुपये जमा कराने को कहा। दिबियापुर पुलिस ने इसकी शिकायत साइबर सेल में करने की सलाह दी।