फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   3.5 Lakh Fraud with a girl in Kanpur

भाई और भाभी ने नौकरी का झांसा देकर महिला से ठगे साढ़े तीन लाख रुपए, रिपोर्ट दर्ज

Wed, 23 Oct 2019 05:49 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क ,अमर उजाला , कानपुर
क्राइम डेस्क ,अमर उजाला , कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 23 Oct 2019 05:49 PM IST
विज्ञापन
3.5 Lakh Fraud with a girl in Kanpur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : गूगल
कानपुर में न्यू आजाद नगर, चकेरी सतबरी रोड के विश्वेश्वर पांडेय की पत्नी सुनीता पांडेय ने अपने भाई और भाभी के खिलाफ नौकरी का झांसा देकर साढ़े तीन लाख की ठगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन

 
सुनीता पांडेय ने तहरीर में बताया कि उनका भाई छपरा, बिहार निवासी पवन पांडेय जब भी घर आता, शिक्षा विभाग में अपनी पकड़ बताता था। जनवरी 2017 में उसने विभाग में कई नौकरियां आने की बात कही। झांसे में लिया कि नौकरी मिल जाएगी लेकिन इसके लिए पैसे खर्च करने पडे़ंगे।
विज्ञापन

पवन की पत्नी सुनीता ने भी नौकरी का भरोसा दिलाया। इस पर सुनीता पांडेय ने पैतृक गांव बिहार की अपनी जमीन बेचकर साढ़े तीन लाख रुपये दे दिए। इसके बाद से पवन टरकाने लगा। अगस्त 2019 में रक्षाबंधन पर जब पवन पत्नी के साथ घर आया तो सुनीता ने नौकरी न मिलने पर रकम वापस मांगी।

आरोप है कि भाई-भाभी ने पैसे देने से इंकार कर दिए और धमकी दी। मामले की शिकायत पर चकेरी पुलिस ने भी टरका दिया। आईजी के पास जाने पर रिपोर्ट दर्ज हुई। चकेरी इंस्पेक्टर रणजीत राय का कहना की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed