फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   25 lakh theft from three shops

तीन सर्राफा दुकानों के शटर तोड़ 25 लाख की चोरी

Sat, 26 Sep 2015 01:35 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात Updated Sat, 26 Sep 2015 01:35 AM IST
विज्ञापन
25 lakh theft from three shops
झींझक कस्बे की सर्राफा बाजार में चोरों ने गुरुवार रात तीन सर्राफा दुकानों के शटर तोड़कर 25 लाख रुपये का सामान पार कर दिया। चोर सोने-चांदी के जेवर समेत तिजोरी भी उठा ले गए।
विज्ञापन


सुबह गुस्साए दुकानदारों ने रोड जामकर बाजार बंद कर दिया। एसपी ने झींझक चौकी प्रभारी और तीन सिपाहियों को गश्त में लापरवाही बरतने पर निलंबित कर दिया है।

झींझक नगर पंचायत की सब्जी मंडी स्थित सर्राफा मार्केट में देर रात चोरों ने पहले विनोद वर्मा की दुकान का शटर तोड़कर तिजोरी उखाड़ ली और ले गए। इसके अलावा सर्राफ रामबाबू वर्मा और मनोज वर्मा की दुकानों के शटर तोड़कर भी जेवर नकदी उठा ले गए। 
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह सर्राफ जब दुकानें खोलने आए तब चोरी का पता चला। गुस्साए व्यापारियों ने सुबह नौ बजे सिकंदरा-बिल्हौर मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया और बाजार बंदी का एलान कर दुकानें बंद करवा दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अफसरों ने समझाकर उन्हें शांत कराया। रामबाबू वर्मा ने बताया कि दो लाख से ऊपर के जेवरात चोरी हुए हैं। विनोद वर्मा ने बताया कि पांच किलो चांदी व सवा किलो सोना चोरी हुआ है। जबकि मनोज वर्मा ने बताया कि डेढ़ किलो चांदी और सोने के जेवरात चोरी हुए हैं।


बाद में पुलिस ने खाली तिजोरी इंदरगढ़ के पास से बरामद कर ली। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष श्याम मोहन दुबे व सर्राफा बाजार अध्यक्ष विनोद वर्मा ने आरोप लगाया कि पुलिस गश्त नहीं करती है।

एसपी सभाराज ने बताया सीओ डेरापुर के नेतृत्व में एक जांच टीम का गठन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed