फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   एक्सप्रेस वे पर पलटी बस, 18 यात्री घायल

एक्सप्रेस वे पर पलटी बस, 18 यात्री घायल

Wed, 17 Apr 2019 12:46 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2019 12:46 AM IST
विज्ञापन
एक्सप्रेस वे पर पलटी बस, 18 यात्री घायल
हसनगंज। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर पिलखना रसीदपुर गांव के पास दिल्ली से बिहार जा रही वॉल्वो बस मंगलवार भोर बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में 18 बस यात्री घायल हो गए। घायलों में आठ की हालत नाजुक होने पर लखनऊ ट्रामा सेंटर भेज दिया गया जबकि अन्य यात्रियों को दूसरे वाहनों से गंतव्य को भेजा गया। बस में करीब 50 यात्री सवार थे।
विज्ञापन


दिल्ली से बिहार जा रही बस मंगलवार भोर जैसे ही हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के पिलखना रसीदपुर गांव के पास पहुंची तभी चालक को झपकी आ गई। इससे बस बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में यात्री बस में ही फंस गए। यात्रियों की चीख पुकार सुन आसपास के ग्रामीण व यूपीडाकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन


यातायात रुकवाने के साथ आनन-फानन में घायलों को बस से बाहर निकालना शुरू किया गया। हादसे में 18 यात्री घायल हो गए थे। गंभीर रूप से घायल आठ यात्रियों को यूपीडा की एंबुलेंस से लखनऊ ट्रामा सेंटर भेजा गया। यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालने के बाद क्रेन से क्षतिग्रस्त बस को हटवाया गया। इसके अलावा चारबाग से दूसरी बस मंगवाकर यात्रियों को लखनऊ भेजा गया। हसनगंज कोतवाली प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि आठ यात्री घायल हुए थे जिन्हें लखनऊ भेज दिया गया। हादसे के बाद बस चालक फरार हो गया था। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
एक घंटे तक रुका रहा यातायात
भोर पहर हादसा होने के बाद यूपीडा कर्मियों ने कुछ देर के लिए यातायात रुकवा दिया था। यात्रियों को सुरक्षित बस से बाहर निकालने व बस को एक्सप्रेस-वे से हटाने के बाद यातायात सामान्य हो सका था। करीब एक घंटे तक यातायात प्रभावित रहा।


इनसेट
हादसे में ये यात्री घायल हुए
बस पलटने से रमन यादव (26) पुत्र राजेंद्र यादव निवासी कल्याणपुर पतुलहा दरभंगा बिहार, संजीव (19) पुत्र दयानंद बरई पट्टी शिवानंद बिहार, राकेश (29) पुत्र जागेश्वर साह, संगीत देवी (25) पत्नी राकेश, आयुष (10) पुत्री राकेश, प्रिंश (6) व अंश (2) पुत्र राकेश, संतोष (24) पुत्र जागेश्वर साह निवासी बरमपुरा पुलपरास बिहार गंभीर रूप से घायल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed