{"_id":"5ab2a4c84f1c1bbc758b6d0a","slug":"201521657032-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म के बाद चचेरे भाई ने छात्रा को छत से फेंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुष्कर्म के बाद चचेरे भाई ने छात्रा को छत से फेंका
Updated Thu, 22 Mar 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
औंग (फतेहपुर)। छत पर सोई चचेरी बहन को ही दरिंदगी का शिकार बनाने वाले युवक ने चीख-पुकार पर जागे भाई के साथ मारपीट की और बहन को छत से फेंककर भाग निकला। मंगलवार रात को छत से गिरी छात्रा का पैर टूट गया है। पुलिस का कहना है कि अभी पाक्सो एक्ट, मारपीट व दुष्कर्म के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज की गई है। मेडिकल जांच में पुष्टि होने पर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
औंग थाना क्षेत्र के एक गांव की कक्षा आठ की छात्रा के पिता फैक्ट्री में काम करते हैं। वह मंगलवार रात ड्यूटी पर गए थे। छात्रा की मां चार दिन पहले अपने मायके कानपुर के घाटमपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में मुंडन संस्कार में गई थी। छात्रा रात को अपने भाई-बहनों संग घर की छत पर सो रही थी, तभी पड़ोस में रहने वाला चचेरा भाई सूरज छत के रास्ते वहां पहुंचा और छात्रा के मुंह में कपड़ा ठूंसकर दुष्कर्म किया।
विरोध करते हुए छात्रा ने चीख पुकार मचाई तो उसका भाई जाग गया। भाई और सूरज के बीच हाथापाई होने लगी। छात्रा भी भिड़ी तो सूरज उसे छत से फेंककर भाग निकला। सूचना पर यूपी 100 पुलिस पहुंची। सुबह ड्यूटी से लौटे पिता को छात्रा ने आपबीती बताई। परिजन उसे थाने लेकर पहुंचे तो पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता को गोपालगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। यहां से डाक्टर ने छात्रा को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
छात्रा के पैर की हड्डी टूट गई है। थानेदार आरके पटेल ने बताया कि फिलहाल दुष्कर्म के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज की है। छात्रा को मेडिकल के लिए महिला अस्पताल भेजा है। मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म की बात सामने आने पर रिपोर्ट तरमीम की जाएगी। आरोपी की तलाश की जा रही है।