फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   स्वाट टीम प्रभारी समेत दस के खिलाफ याचिका

स्वाट टीम प्रभारी समेत दस के खिलाफ याचिका

Sun, 03 Mar 2019 12:44 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2019 12:44 AM IST
विज्ञापन
स्वाट टीम प्रभारी समेत दस के खिलाफ याचिका
फर्रुखाबाद। स्वाट टीम प्रभारी समेत दस पुलिस कर्मियों के खिलाफ सीजेएम कोर्ट में याचिका दायर की गई है। इसमें शाम के समय घर में घुसकर पुत्र को पकड़ने और बक्से का ताला तोड़कर उसमें से रुपये व जेवर चोरी करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


शहर कोतवाली के मोहल्ला खटकपुरा इज्जतखां निवासी नियामत की पत्नी शाहीन ने स्वाट टीम प्रभारी कुलदीप दीक्षित व नौ-दस अज्ञात पुलिस कर्मियों के खिलाफ अदालत में याचिका दायर की है। इसमें कहा कि 27 फरवरी की शाम छह बजे पुत्र जावेद घर पर था। तभी स्वाट टीम प्रभारी पुलिस कर्मियों के साथ घर में घुस आए और पुत्र को पकड़ने लगे। इसका विरोध करने पर पुलिस कर्मियों ने तीन मोबाइल, बक्से का ताला तोड़कर एक सोने की अंगूठी, झुमकी, हार व पांच हजार रुपये चोरी कर लिए। यह सभी सामान और पुत्र को अपने साथ ले गए। तब से पुत्र को अपने कब्जे में रखे हैं। उससे मारपीट कर बिजली के करंट दे रहे हैं।
विज्ञापन


इसकी शिकायत फैक्स के माध्यम से पुलिस महानिदेशक को भेजी थी। मां ने पुलिस कर्मियों से पुत्र जावेद को जान का खतरा बताया है। स्वाट टीम प्रभारी कुलदीप दीक्षित ने बताया कि शहर कोतवाली के गांव चांदपुर निवासी चंद्रभान कोरी की 26 नवंबर 2018 को राजेपुर क्षेत्र में हत्या हुई थी। इस हत्याकांड में जावेद आरोपी निकला। उसको राजेपुर पुलिस के सहयोग से पकड़ा गया था। जिसको हत्याकांड में जेल भेजा गया है। चोरी का आरोप गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed