{"_id":"59384f7b4f1c1bc6078b45aa","slug":"191496862587-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्ते में नाना ने बच्ची से किया दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिश्ते में नाना ने बच्ची से किया दुष्कर्म
Updated Thu, 08 Jun 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौरावां (उन्नाव)। मौरावां थानाक्षेत्र के एक गांव में घर के बाहर खेल रही बच्ची को एक अधेड़ बिस्कुट देने के बहाने साथ ले गया और झाड़ी में ले जाकर दुष्कर्म किया।
बच्ची की चीख सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आरोपी को दबोच लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित बच्ची के परिजनों के मुताबिक गांव में रिश्तेदारी होने के कारण आरोपी रिश्ते में बच्ची का नाना लगता है।
मौरावां थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी सात साल की बच्ची बुधवार देर शाम घर के बाहर खेल रही थी। बच्ची के पड़ोस में रिश्तेदार के यहां आए बिहार थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी अधेड़ ने बच्ची को देखा तो उसे बिस्कुट देने के बहाने अपने पास बुलाया।
विज्ञापन
आसपास किसी को न देख वह बच्ची को खेतों की तरफ ले गया और घिनौना कृत्य किया। आसपास खेतों में मौजूद लोगों ने बच्ची की चीख सुनकर भागकर मौके पर पहुंचे तो आरोपी बच्ची को छोड़कर भागने लगा। लोगों ने उसे पकड़ लिया और जमकर पिटाई की।
सूचना पर परिजन भी पहुंच गए और बच्ची को एक डाक्टर के पास ले लेकर गए। मौरावां एसओ दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि बच्ची का जिला अस्पताल में इलाज कराया गया है। बच्ची की हालत ठीक है। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।
-घर के बाहर खेल रही बच्ची को बिस्कुट देने के बहाने ले गया
-चीख सुनकर पहुंचे ग्रामीण आरोपी को दबोचा, पुलिस को सौंपा