फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   झींझक में पुलिस टीम पर हमला

झींझक में पुलिस टीम पर हमला

Sat, 23 Mar 2019 01:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2019 01:04 AM IST
विज्ञापन
झींझक में पुलिस टीम पर हमला

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झींझक। चौराहे पर झगड़ा कर शांतिभंग करने वाले आरोपियों को थाने ले जा रही पुलिस टीम पर हमला कर आरोपियों को छुड़ाने की कोशिश की गई। पुलिसकर्मियों के मोर्चा लेने पर हमलावर भाग निकले। मामले में चार नामजद और चार अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।

झींझक के छोटा चौराहे पर कस्बे के गोपाल और अशोक झगड़ा कर रहे थे। सूचना मिलने पर चौकी पुलिस जीप से पहुंची और दोनों को हिरासत में ले लिया। पुलिसकर्मी दोनों को जीप मंगलपुर थाने ले जा रहे थे। इसी बीच दोनों को हिरासत में लेने की खबर उनके साथियों को लग गई। मुंडेरा गांव के पास पीछे से आई काले रंग की स्कार्पियों ने पुलिस जीप में टक्कर मारी फिर ओवरटेक कर जीप रोक ली।
विज्ञापन


स्कार्पियो में सवार लोगों ने हिरासत में लिए गए गोपाल व अशोक को छुड़ाने की कोशिश की। जीप में मौजूद चालक समेत चारों पुलिसकर्मियों ने बदमाशों ने मोर्चा लेने के साथ थाने पर सूचना दे दी। इस पर बदमाशों भाग निकले। इंस्पेक्टर तुलसीराम पांडेय ने बताया कि झींझक चौकी इंचार्ज अनुराग पांडेय की तहरीर पर द्वारिकागंज निवासी सचिन, कपिल मिश्रा, अनुपम, शिवा के अलावा चार अज्ञात लोगों पर पुलिसकर्मियों से मारपीट व सरकारी कार्य में बाधा डालने का मुकदमा दर्ज किया गया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि गोपाल व अशोक को शांतिभंग करने पर पुलिसकर्मी थाने ला रहे थे। पुलिस पार्टी पर हमला कर उन्हें छुड़ाने का प्रयास किया गया। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन





पुलिस टीम पर हमला कर आरोपियों को छुड़ाने का प्रयास
स्कार्पियो से पुलिस जीप में मारी टक्कर, ओवरटेक कर रोका
क्रासर
चार नामजद और चार अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
शांतिभंग के आरोपियों को थाने ले जा रही थी मंगलपुर पुलिस


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed