फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   लाखों के जेवर व नगदी ले गए चोर

लाखों के जेवर व नगदी ले गए चोर

Sun, 30 Jul 2017 12:02 AM IST
Updated Sun, 30 Jul 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
लाखों के जेवर व नगदी ले गए चोर
भगंवतनगर। बारासगवर थानाक्षेत्र के मलयपुर गांव में चोरों ने एक घर को निशाना बनाया। चोरों ने तीन लाख रुपये के जेवर व 50 हजार रुपये की नगद ले गए। सुबह परिजनों को घटना की जानकारी हुई तब पुलिस को सूचना दी। लगातार हो रही चोरियों के कारण लोगों में पुलिस के प्रति नाराजगी है।
विज्ञापन


मलयपुर गांव के चंद्रपाल पुत्र गोपी के घर की पीछे की दीवार फांदकर चोर अंदर घुसे। चोरों ने गृहस्वामिनी के बिस्तर के नीचे रखे चाभी के गुच्छे निकाले। इससे यह अंदाजा लगाया गया कि चोरों को पहले से ही सब मालूम था। चोरों ने चाभी से ही कमरे को ताले खोले और उसमें रखे बक्से से जेवरात व नगदी पार कर भाग निकले।
विज्ञापन


शनिवार सुबह जब परिजन उठे तो देखा सब खुला देखा। चाभी का गुच्छा भी गायब था। पीड़ित चंद्रपाल ने बताया कि चोर लगभग तीन लाख के जेवर व 50,000 रुपये नगद ले गए हैं। चंद्रपाल के दो लड़कों में एक विदेश में नौकरी करता है और दूसरा फौज में है। थानाक्षेत्र में लगातार हो रही चोरियों से लोगों में दहशत है। स्थिति यह है कि अब लोग रात में सोते नहीं बल्कि घर ताक रहे हैं। पुलिस घटना के बाद भी समय से नहीं पहुंच रही है। एसओ उत्तम सिंह राठौर ने बताया तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारासगवर थानाक्षेत्र के ऊंचगांव में शुक्रवार रात घर के बाहर सो रही राजवती पत्नी मधई के घर पहुंचे चोरों ने दरवाजा खोलकर अंदर घुसने का प्रयास किया। लेकिन राजवती की आंख खुल जाने से चोरों ने उसका मुंह दाब दिया और पायल तोड़ ले गए। महिला के चिल्लाने पर लोग पहुंचे मगर तब तक चोर भाग निकले थे।


हजारों का माल ले गए चोर
चकलवंशी (ब्यूरो)। माखी थानाक्षेत्र के ऐरा भदियार के मजरे रामनगर में बांस लगाकर घर के अंदर घुसे चोरों ने बक्से का ताला तोड़कर 27 हजार रुपये व जेवर पार कर ले गए। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। ऐरा भदियार निवासी राकेश पुत्र रामप्यारे के घर को चोरों ने निशाना बनाया। चोर मकान के पीछे बांस लगा कर छत पर चढे़ और जीने के रास्ते घर में दाखिल हो गए। परिजन बाहर बरामदे में सो रहे थे। चोरों ने मुख्य गेट को अंदर से बंद कर दिया। कमरे में घुसकर बक्से का ताला तोड़ा और नगदी, जेवर ले गए।

-बारासगवर थानाक्षेत्र के गांव मलयपुर में हुई चोरी
-लगातार हो रहीं चोरियों से लोगों में आक्रोश
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed