फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   पचास हजार नहीं मिलने पर विवाहिता को घर से निकाला

पचास हजार नहीं मिलने पर विवाहिता को घर से निकाला

Wed, 22 Nov 2017 12:18 AM IST
Updated Wed, 22 Nov 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
पचास हजार नहीं मिलने पर विवाहिता को घर से निकाला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


औरैया।
दहेज में पचास हजार की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने मायके आकर घटना बताई। इसके बाद थाने जाकर तहरीर दी। मंगलवार को पुलिस ने तहरीर के आधार पर ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

सहायल थाना क्षेत्र के गांव झबरा निवासी शबीना बेगम ने दी तहरीर में बताया कि उसके पिता ने उसकी शादी रसूलाबाद कानपुर देहात निवासी शकील अहमद से की थी। शादी के बाद से ही ससुरालीजन दहेज की मांग करने लगे। ससुराली जन दहेज में पचास हजार और लाने की बात कह रहे थे। उसके मायके वालों ने मना किया। इसके बाद से ससुरालीजन उसे आए दिन प्रताड़ित करने लगे।
विज्ञापन


मायके वालों ने आकर ससुरालियों को समझाया मगर वे नहीं माने। पिछले दिनों उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति शकील अहमद, जेठ जाकिर, जावेद, जेठ निजाम व जेठानी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed