फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   पत्नी की हत्या का नहीं है मलाल, बोला झगड़े से मिला छुटकारा

पत्नी की हत्या का नहीं है मलाल, बोला झगड़े से मिला छुटकारा

Fri, 14 Jun 2019 01:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
पत्नी की हत्या का नहीं है मलाल, बोला झगड़े से मिला छुटकारा
कानपुर देहात। जिले के रसूलाबाद कस्बे के रहीम नगर में मजदूर ने पत्नी के सिर व गर्दन पर फावड़े से चार वार किए थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर व गर्दन में धारदार हथियार के चार घाव मिले हैं। अधिक रक्तस्राव होने से मौत होने की बात सामने आई है। आरोपी पति अभी पुलिस की हिरासत में हैं। उसने कहा कि उसे इसका कोई मलाल नहीं है, बल्कि रोज के झगड़े से छुटकारा मिल गया। इधर, पोस्टमार्टम के बाद घर पर पहुंचे मां के शव को देखकर बच्चे बिलख पड़े।
विज्ञापन



बुधवार की दोपहर रहीम नगर निवासी मजदूर चंद्रशेखर ने पत्नी कमला (40) के सिर व गर्दन में फावड़े से वार कर मौत के घाट उतार दिया था। गुरुवार को हुए पोस्टमार्टम में महिला के सिर व गर्दन पर धारदार हथियार के चार घाव मिले हैं। अधिक रक्तस्राव होने से मौत की बात सामने आई है। मामले में बेटे आदर्श की तहरीर पर उसके पिता के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है, हालांकि पुलिस बुधवार को हत्या का मुकदमा दर्ज किए जाने की बात कह रही थी। बेटे ने पुलिस को बताया है कि पिता मां के चरित्र पर शक करते थे, जिससे रोज झगड़ा होता था। घटना के बाद से आरोपी पुलिस की हिरासत में है।
विज्ञापन



गुरुवार को भी वह थाने की हवालात में बंद रहा। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश नहीं किया। हिरासत में आरोपी ने कहा कि उसे पत्नी की हत्या का कोई मलाल नहीं है। कहा आए दिन होने वाले विवाद से अब छुटकारा मिल गया। एसओ वीरपाल सिंह तोमर ने बताया कि तहरीर के अनुसार गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं, आरोपी को जल्द ही कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्नी की हत्या का नहीं है कोई मलाल
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed