{"_id":"5cfeb389bdec220776550267","slug":"156019596814-kanpur-news10","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहपुर: नशेबाजी में दोस्त ने की मौरंग कारोबारी की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
फतेहपुर: नशेबाजी में दोस्त ने की मौरंग कारोबारी की हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमौली (फतेहपुर)। चांदपुर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर बड़िगवां में रविवार रात दोस्त के घर दावत में गए युवक की चारपाई के पावे और चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई। गले में बेल्ट का भी फंदा मिला। मृतक के भाई ने दोस्त उसके पिता व अन्य दो भाइयों हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक दावत में नशेबाजी को लेकर घटना को अंजाम दिया गया।
चांदपुर गांव के मजरे गोदहा निवासी महावीर का बेटा मनोज वर्मा (40) खेतीबाड़ी के साथ मौरंग का कमीशन एजेंट भी था। पिता ने बताया कि मनोज की पड़ोसी गांव पहाड़पुर बड़िगवां निवासी मोहित कछवाह से दोस्ती थी। दोनों अक्सर एक साथ बैठकर शराब पीते थे। मनोज का मेहित के घर भी आना-जाना था। पुलिस के मुताबिक रविवार शाम लगभग सात बजे मनोज व मोहित बाइक से अमौली कस्बा पहुंचे। यहां पर दोनों ने एक साथ शराब पी। इसके बाद एक बोतल शराब, मीट, ठंडे पानी के पाउच खरीद कर उसी बाइक से मोहित दोस्त के साथ घर पहुंचा। रात लगभग साढ़े दस बजे घर के बाहर बरामदे में चारपाई पर दोनों ने खाना खाया। इस दौरान दोनों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। मोहित ने पुलिस को बताया कि मनोज शराब पीने के बाद बहक गया था और
गालीगलौज करने लगा। गुस्से में मारपीट होने लगी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पहले मनोज पर चारपाई के पावे से हमला किया गया। इसके बाद सलाद कटे चाकू से कई वार किए गए। गले में बेल्ट का फंदा मिलने पर यह कयास भी लगाया गया कि गला कसने की भी कोशिश की गई। दहशतजदा मोहित की अविवाहित छोटी बहन प्रिंसी ने पुलिस को घटना की सूचना दी। थानाध्यक्ष कैलाश सिंह रात लगभग 11.30 बजे मौके पर पहुंचे। मृतक के बड़े भाई अजय पाल ने जयचंद्र सिंह कछवाह उर्फ टंडन, उनके बेटों मोहित, रोहित उर्फ कल्लू व शिवम के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी मोहित को गिरफ्तार कर आला कत्ल भी बरामद कर लिया गया। रात 1.30 बजे एसपी रमेश मौके पर पहुंचे और छानबीन की। एसपी का कहना है कि नशेबाजी को लेकर घटना हुई है। छानबीन के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर, घटना से मनोज की पत्नी कल्पना व तीन बच्चे रोरोकर बेहाल हैं।
विज्ञापन
फोटो एवं परिचय:-
1- घटना स्थल पर चारपाई में रखा खाना और पास ही फैला खून
2- मनोज की फाइल फोटो
3- मनोज के घर के दरवाजे पर बैठी गमगीन महिलाएं व परिजन