{"_id":"5cd48434bdec220752495161","slug":"1557431409250-akbarpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवतियों की नौकरी लगवाने के नाम पर 50 हजार ठगे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
युवतियों की नौकरी लगवाने के नाम पर 50 हजार ठगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र सरियापुर गांव में दो युवतियों की सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर एक व्यक्ति ने 50 हजार रुपये ठग लिए। मामले में पीड़ित ने आरोपी पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपी युवक घर से फरार है। पुलिस ने आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है।
सरियापुर निवासी महादेव ने पुलिस को बताया कि भोगनीपुर के गिरदौं गांव निवासी रामराज उनसे पहले से परिचित था। वह घर आना-जाना करता था। उसने उसकी बेटी जूली व परिवार की रिश्ते में पौत्री ज्योति की सरकारी नौकरी लगवाने की बात कही। उसने झांसा दिया कि सचिवालय में दो रिश्तेदार बड़े अधिकारी हैं। उसने दोनों युवतियों की नौकरी के नाम पर 4 मई को 20-20 हजार रुपये ले लिए। इसके बाद दोनों युवतियों को लेकर 8 मई को लखनऊ जा रहा था। पहले दोनों को लेकर अकबरपुर तहसील गया। वहां हलफनामा बनवाने के दौरान पांच-पांच हजार रुपये फिर ले लिए।
इस बीच युवतियों को शक हो गया। आशंका होने पर दोनों युवतियों ने अपने परिवारी जनों को सूचना दी। दोनों के परिजन अकबरपुर पहुंचे। इस बीच आरोपी माती के कचहरी के पास दोनों युवतियों को छोड़कर फरार हो गया। एसएसआई दिनेश यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की गई है।
विज्ञापन
युवतियों से नौकरी के नाम पर 50 हजार ठगे
पीड़ित की तहरीर पर अकबरपुर में दर्ज हुई रिपोर्ट
सरकारी नौकरी लगवाने का दिया था झांसा
अमर उजाला ब्यूरो