फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   किशोर पर गिरा हाईटेंशन लाइन का तार, तड़पकर मौत

किशोर पर गिरा हाईटेंशन लाइन का तार, तड़पकर मौत

Mon, 19 Jun 2017 01:39 AM IST
Updated Mon, 19 Jun 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
किशोर पर गिरा हाईटेंशन लाइन का तार, तड़पकर मौत
हाईटेंशन लाइन गिरने से किशोर की मौत
विज्ञापन

क्रासर:::
- स्पार्किंग की सूचना के बाद भी नहीं बंद कराई गई आपूर्ति
- पिता ने बिजली विभाग पर दर्ज कराई लापरवाही की रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो।

डेरापुर। थाना क्षेत्र के कपासी गांव में रविवार को हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरने से एक किशोर की मौत हो गई। मामले में पीड़ित पिता ने विद्युत विभाग पर लापरवाही के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है।

तहसील डेरापुर के कपासी गांव निवासी बृजराज का बेटा चंद्र किशोर (14) हैंडपंप से पानी लेकर मवेशियों को पिला रहा था। तभी ऊपर से निकली हाईटेंशन विद्युत लाइन का तार टूटकर गिर गया। इससे वह तार की चपेट में आकर झुलस गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पीड़ित पिता के अनुसार रात करीब तीन बजे तारों में स्पार्किंग हुई थी। आरोप है कि बिजली विभाग को सूचना देने के बावजूद आपूर्ति बंद नहीं की गई। बृजराज ने बताया कि उसके छह बेटे व चार बेटियां है। चंद्र किशोर पांचवें नंबर का बेटा था। एसआई रोशन लाल ने बताया कि पीड़ित पिता ने बिजली विभाग की लापरवाही के चलते घटना होने की तहरीर दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed