{"_id":"593998884f1c1b013a8b4578","slug":"14969468428-orai-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्धहालात में महिला की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्धहालात में महिला की मौत
Updated Fri, 09 Jun 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कदौरा(जालौन)। संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। पुलिस का कहना है कि मौत कैसे हुई, इस बारे में परिजन कुछ नहीं बता रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो पाएगी।
जानकारी के अनुसार चुर्खी थाना क्षेत्र के गांव मुसमरिया निवासी रजनी ने 11 साल पूर्व कदौरा के खंड विकास कॉलोनी में रहने वाले अशोक श्रीवास के बेटे कृष्णनरेश से प्रेम विवाह किया था। अशोक श्रीवास स्टोर कीपर हैं।
अशोक के मुताबिक कृष्णनरेश बहू रजनी के साथ कुछ दिन पहले ही दिल्ली से आया था। बुधवार की रात अचानक रजनी की हालत बिगड़ गई। आनन-परिजन में पति कृष्ण नरेश उसे लेकर नजदीक के सामुदायिक स्वास्थ्य ले गए। हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
रजनी के मौत की खबर पाकर मायके आए। घटना की जानकारी पाकर इंस्पेक्टर मुकेश वर्मा फोर्स के साथ पहुंचे और पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इंस्पेक्टर ने बताया कि मृतका के गले में कुछ निशान मिले हैं, लेकिन इस मामले में अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामला साफ हो सकेगा। पुलिस का कहना है कि मायके वाले यदि कोई तहरीर देते हैं तो जांच पड़ताल के बाद कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
-11 साल पूर्व किया था प्रेम विवाह
-पुलिस बोली, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति होगी साफ