{"_id":"593998874f1c1bba3a8b457a","slug":"14969468415-orai-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लौट रही बारात पर पथराव, बच्ची घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लौट रही बारात पर पथराव, बच्ची घायल
Updated Fri, 09 Jun 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कालपी (जालौन)। कोतवाली क्षेत्र के बरखेरा गांव में विवाह समारोह में हुए विवाद के बाद गांव से लौट रही बारात पर बरही बंबा के पास पथराव कर दिया गया। इसमें एक बच्ची घायल हो गई। वहीं, बस के शीशे आदि भी फूट गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीन लोगों को पकड़ लिया है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई होगी।
बुधवार रात बरखेरा गांव में मुल्लू पाल के घर उरई से बारात आई थी। शादी समारोह के दौरान बारातियों का लमसर गांव के एक युवक से किसी बात को लेकर वाद विवाद हो गया। उस दौरान तो मामला शांत करा दिया गया, लेकिन विवाह समारोह के बाद जब गुरुवार सुबह बारात वापस लौटी तो बरही बंबा के पास घात लगाए बैठे लोगों ने बारात की बस देखते ही पथराव शुरू कर दिया।
पथराव में बरात पक्ष की एक लड़की भी घायल हो गई। बस के शीशे आदि भी टूट गए। बारातियों ने इसकी सूचना यूपी 100 को दी तो पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पथराव कर भाग रहे कपिल यादव, धर्मेंद्र पाल व राहुल को मौके से पकड़ लिया।
विज्ञापन
-पुलिस ने तीन लोगों को उठाया