फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   घर में घुसकर युवती से छेड़खानी, रिपोर्ट

घर में घुसकर युवती से छेड़खानी, रिपोर्ट

Wed, 07 Jun 2017 12:39 AM IST
Updated Wed, 07 Jun 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
घर में घुसकर युवती से छेड़खानी, रिपोर्ट
घर में घुसकर युवती से छेड़खानी, रिपोर्ट
विज्ञापन


उरई (जालौन)। जालौन कोतवाली क्षेत्र में घर में घुसकर शोहदे ने तमंचे के बल पर युवती के साथ छेड़खानी की। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचते, इसके पहले ही शोहदा मारपीट कर भाग गया। युवती ने पिता संग कोतवाली पहुंचकर घटना की तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर धरपकड़ शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के नाते, रिश्तेदारों के यहां भी छापेमारी की गई है।


कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने बताया कि वह किसी काम से बाजार गए थे। घर में बेटी अकेली थी, तभी गांव के ही देवेंद्र उर्फ टुंडे पुत्र रामसनेही घर में घुस गया और तमंचे के बल पर बेटी के साथ छेड़खानी की। जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग आरोपी को पकड़ने के लिए दौडे़ तो वह मौका पाकर भाग निकला। आरोप है कि भागते वक्त आरोपी ने शिकायत करने पर धमकी दी।
विज्ञापन


- तमंचे के बल पर की हरकत, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed