फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   दो साल की मासूम को अगवा कर दुष्कर्म

दो साल की मासूम को अगवा कर दुष्कर्म

Sat, 03 Jun 2017 11:51 PM IST
Updated Sat, 03 Jun 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
दो साल की मासूम को अगवा कर दुष्कर्म
महिलाओं ने आरोपी को चप्पलों से पीटा
विज्ञापन


उरई (जालौन)। मासूम से दुष्कर्म की खबर से मोहल्ले की महिलाएं उग्र हो गईं। पुलिस के सामने ही कुछ महिलाएं चप्पल लेकर आरोपी पर टूट पड़ीं। सिपाहियों ने बड़ी मुश्किल से महिलाओं के चंगुल से आरोपी को छुड़ाया और उसे लेकर कोतवाली पहुंचे।

पुलिस के पीछे-पीछे महिलाओं और युवाओं का हुजूम भी कोतवाली पहुंच गया। रात करीब बारह बजे से तीन बजे तक दर्जनों महिलाएं आरोपी की पिटाई करने के लिए कोतवाली को घेरे खड़ी रहीं। इस बीच पुलिस ने पीछे के रास्ते से आरोपी को कोतवाली से दूर कर दिया। महिलाओं का कहना था कि बच्ची से दुष्कर्म करने वाला आरोपी कुछ समय बाद जेल से छूट जाएगा।
विज्ञापन


इस कारण वे खुद ही उसे ऐसी सजा देना चाहती हैं कि दोबारा किसी बच्ची के साथ हैवानियत न कर सके। महिलाओं का आरोप था कि रवि के साथ उसके एक-दो साथियों ने बच्ची के साथ गलत हरकत की है। पुलिस को उन्हें भी पकड़ना चाहिए। पुलिस के काफी समझाने बुझाने के बाद महिलाओं ने शनिवार की सुबह चार बजे के आसपास कोतवाली छोड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सामूहिक दुष्कर्म की आशंका से उड़े होश
सामूहिक दुष्कर्म की आशंका पर पुलिस अधिकारियों के होश उड़ गए। आनन फानन में कोतवाली से अलग ले जाकर आरोपी से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने अकेले ही घटना में शामिल होने की बात स्वीकारी। बता दें कि चार दिन पहले कुठौंद में छह साल की बच्ची के साथ तीन लोगों के सामूहिक दुष्कर्म किया था। इस मामले में पुलिस की किरकिरी हुई थी।

पहले साथियों संग शराब भी पी थी
इलाकाई लोगों ने बताया कि शाम करीब सात बजे के आसपास रवि को मोहल्ले में ही दो लड़कों के साथ शराब पीते देखा गया था। इस कारण भी सामूहिक दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही थी।

बच्ची को मरा समझकर छोड़ आया था
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि दुष्कर्म के बाद बच्ची बगिया में बेहोश हो गई थी। उसे लगा कि बच्ची मर गई है। इस कारण वह उसे वहीं छोड़कर चुपचाप अपने कमरे में चला आया।

बच्ची के पास मिला नमकीन का पैकेट
बगिया की झाड़ियों में जहां बच्ची बदहवाश हालत में मिली, वहीं नमकीन का पैकेट भी मिला। नमकीन खिलाने के बहाने ही आरोपी ने उसे अगवा किया था। गुस्साई महिलाएं उस पैकेट को भी लेकर कोतवाली पहुंची थी।


महीने भर में दुष्कर्म की तीसरी बड़ी वारदात
जिले में एक माह के भीतर दुष्कर्म की तीसरी बड़ी वारदात है। मई माह की शुरुआत में महिला से आठ लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। अभी तीन दिन पहले कुठौंद में छह साल की बच्ची के साथ तीन लोगों ने दुष्कर्म किया था। शुक्रवार की रात बच्ची के साथ वहशी ने दुष्कर्म किया।

-देर रात से सुबह तक कोतवाली में डटी रहीं
-पुलिस ने आरोपी को पीछे के रास्ते से बाहर किया
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed