फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   रेलवे स्टेशन पर मोबाइल चुराने वाला शातिर चढ़ा पुलिस के हत्थे

रेलवे स्टेशन पर मोबाइल चुराने वाला शातिर चढ़ा पुलिस के हत्थे

Wed, 04 Apr 2018 10:44 PM IST
Updated Wed, 04 Apr 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर मोबाइल चुराने वाला शातिर चढ़ा पुलिस के हत्थे
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

अजीतमल (औरैया)। रेलवे स्टेशनों पर पलक झपकते ही यात्रियों का मोबाइल पार करने वाले शातिर चोर को मंगलवार रात कोतवाली पुलिस ने दबोचा लिया। तलाशी के दौरान युवक के पास दस एंड्रायड मोबाइल फोन बरामद किए गए।
कोतवाली में जानकारी देते हुए सीओ अजीतमल लालता प्रसाद शुक्ला ने बताया कि मंगलवार रात कस्बा इंचार्ज राघवेंद्र सिंह चैहान और अटसू चौकी प्रभारी अमित राठौर के साथ गस्त कर रहे थे। टीम जैसे ही रोडवेज स्टैंड के पास पहुंची तभी एक युवक पुलिस टीम को देख कर भागने लगा। युवक के भागने पर पुलिस टीम को शक हुआ तो पीछा करते हुए उसे पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम मान सिंह यादव निवासी राजीवनगर अजीतमल बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से 10 कीमती एंड्रायड मोबाइल फ ोन मिले। पूछताछ में उसने कबूल किया कि वह कानपुर में रेलवे स्टेशन से यात्रियों के मोबाइल फोन चुराकर घर जा रहा था। सीओ लालता प्रसाद शुक्ला ने बताया कि पकड़ा गया युवक शातिर किस्म का चोर है। इससे पहले भी अन्य जनपदों में मोबाइल चोरी के मामले में जेल जा चुका है ।
विज्ञापन

इनसेट ---
चकमा देकर जेल से भाग चुका है मान सिंह
चोरी के मोबाइल फोनों के साथ पकड़ा गया युवक मान सिंह बेहद ही शातिर किस्म का अपराधी है वह मोबाइल चोरी के मामले में प्रदेश के कई जनपदों में कई बार पकड़ा जा चुका है। वर्ष 2011 में इटावा जेल से चकमा देकर भाग गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



- रेलवे स्टेशन पर मोबाइल चुराने वाला शातिर चढ़ा पुलिस के हत्थे
- 2011 में चकमा देकर इटावा जेल से हुआ था फ रार























































































































































































































































































































































































































































































































































फोटो 04एयूआरपी27- पकड़े गये मोबाइल चोर के साथ पुलिस टीम, जानकारी देते सीओ अजीतमल लालताप्रसाद शुक्ला
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed