{"_id":"597e1c204f1c1bb8028b487a","slug":"141501436960-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरवाजे की कुंडी तोड़ गृहस्थी समेट ले गए चोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दरवाजे की कुंडी तोड़ गृहस्थी समेट ले गए चोर
Updated Sun, 30 Jul 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
चकलवंशी। माखी थानाक्षेत्र के गांव भदनी में दरवाजे की कुंडी तोड़कर चोरों ने एक लाख रुपये का माल पार कर दिया। परिजन सुबह उठे तो सामान बिखरा देखा। पीड़ित ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस जांच कर रही है।
थानाक्षेत्र के गांव भदनी निवासी गुलशन पुत्र रामनाथ कई साल से गांव के बाहर मकान बनाकर परिवार के साथ रह रहे हैं। शनिवार रात पत्नी रामदुलारी तीन बच्चों के साथ खाना खाकर कमरे में ताला लगा कर बाहर सो गई। भोर पहर गुलशन उठा तो देखा कुंडी टूटी पड़ी थी। दरवाजा खोलकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था।
चोरी का पता चलते ही उसके होश उड़ गए। पीड़ित ने घटना की जानकारी मोहल्ले वालों को दी। सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। पीड़ित गुलशन ने बताया बक्से में 2500 रुपये की नगदी के अलावा लगभग एक लाख रुपये कीमत के जेवर चोर ले गए हैं। कमरे में शराब की दो बोतलें भी मिली हैं। इससे यह पता चलता है कि चोरों ने दारू भी पी है।
विज्ञापन
अनिवासी भारतीय के घर चोरों का धावा: मौरावां। अनिवासी भारतीय के घर चोरों ने धावा बोला। परिवार को कमरों में बंद कर ताले तोड़ रहे थे, तभी परिजनों की नींद खुल गई और शोर मचाने पर चोर भाग निकले। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है।
मौरावां थानाक्षेत्र के शिवदीनखेड़ा गांव निवासी अनिवासी भारतीय मेवालाल के घर में शनिवार देर रात चोरों ने धावा बोला। घटना के समय पूरा परिवार सो रहा था। चोर घर के पीछे से छत पर पहुंचे और जीने से घर में दाखिल हुए। चोरों ने जिन कमरो में परिजन सो रहे थे उनके दरवाजों की कुंडी बाहर से बंद कर दी।
इसके बाद स्टोर के कमरे का ताला तोड़ने का प्रयास कर रहे थ,े तभी आहट पाकर मेवालाल ने कमरे के बाहर जाने का प्रयास किया तो दरवाजे की कुंडी बाहर से बंद थी। उसने भीतर से दरवाजा बंद कर परिवार को सुरक्षित किया और इसके बाद शोर मचाने लगा। खुद को घिरता देख चोर भाग निकले। शोर सुनकर ग्रामीण पहुंच गए और किसी तरह पड़ोसी की छत से होकर घर में पहुंचे और कमरे में बंद परिवार को बाहर निकाला।
ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना भी दी लेकिन वह नहीं पहुंची। ग्रामीणों ने चोरों की तलाश की लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर वह भाग निकले। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया ऐसी कोई जानकारी नहीं है। जांच कराई जाएगी।
-गांव भदनी में हुई घटना, पुलिस कर रही जांच
अमर उजाला ब्यूरो