{"_id":"59384f7c4f1c1bc6078b45ad","slug":"131496862588-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व प्रधान के बेटे की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूर्व प्रधान के बेटे की गोली मारकर हत्या
Updated Thu, 08 Jun 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चकलवंशी (उन्नाव)। माखी थानाक्षेत्र के गांव पूरा पटियारा में पूर्व ग्राम प्रधान के बेटे की सीने में गोली मारकर हत्या कर दी गई। शव घर से करीब एक किलोमीटर दूर बाग में मिला। सूचना पर थाना पुलिस के साथ एसपी मौके पर पहुंची।
शव के पास से तमंचा व मृतक की बाइक भी मिली है। परिजनों के अनुसार युवक सुबह किसी काम से उन्नाव शहर गया था। इसके बाद से नहीं लौटा। थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि परिजनों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है। घटना की जांच की जा रही है
गांव निवासी पूर्व प्रधान हरीशचंद्र पांडेय का बेटा शिशिर उर्फ सबोले (28) बुधवार की सुबह घर से उन्नाव जाने की बात कहकर निकला था। देर शाम तक घर नहीं लौटा तो पिता ने उसके मोबाइल पर फोन मिलाया। काफी देर तक फोन मिलाते रहे, लेकिन संपर्क नहीं हो पाया।
विज्ञापन
देर शाम खेत गए लोगों ने गांव से लगभग एक किलोमीटर दूर बाग में शिशिर का शव पड़ा देखा तो परिजनों को घटना की जानकारी दी। शिशिर की हत्या की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। परिजन घटना स्थल पर पहुंचे। सूचना पुलिस को दी गई।
जानकारी मिलते ही एसपी नेहा पांडेय थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंची और जांच की। मृतक के भतीजे आलोक ने बताया कि शिशिर बीफार्मा कर रहा था। उसके बड़े भाई पुरेंद्र का शहर के मोहल्ला पीडीनगर में आजाद नर्सिंगहोम के नाम से नर्सिंगहोम है। शिशिर भी नर्सिंगहोम में बैठता था।
लगभग एक साल से बड़े भाई ने किडनी में दिक्कत होने से नर्सिंगहोम में बैठना बंद कर दिया था। शिशिर के शव के पास से पुलिस ने बाइक व तमंचा मिला है। शिशिर को सीने में गोली मारकर मौत के घाट उतारा गया है। माखी थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि परिजनों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है।
घटना की जांच की जा रही है। परिजनों के अनुसार मृतक तीन भाई-बहनों में दूसरे नंबर का था। मृतक की डेढ़ साल पहले शादी हुई थी। पत्नी स्वीटी है। अभी बच्चे नहीं हैं।
-घर से एक किलोमीटर दूर बाग में मिला शव
-घटना स्थल से बाइक व तमंचा किया बरामद
-माखी थानाक्षेत्र की घटना, सीने में मारी गई गोली