{"_id":"595fdc514f1c1b61268b46ca","slug":"121499454545-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार बदमाशों ने तमंचा लगा बाइक और नगदी लू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक सवार बदमाशों ने तमंचा लगा बाइक और नगदी लू
Updated Sat, 08 Jul 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
औरैया। अछल्दा के घसारा-पाता मार्ग पर गुरुवार रात रिश्तेदारी में जा रहे बाइक सवार युवक को बाइक सवार बदमाशों ने रोक लिया। तमंचा लगाकर युवक से बाइक, नगदी तथा मोबाइल छीन लिया। वारदात के बाद बदमाश तमंचा लहराते हुए फरार हो गए। पीड़ित ने थाने पहुंचकर घटना की तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
दिबियापुर क्षेत्र के गांव चंद्रनगर सेहुद निवासी धर्मेंद्र कुमार पुत्र रामलक्ष्मण ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह गुरुवार शाम अपने रिश्तेदारी से मिलने आलमपुर जा रहा था। घसारा-पाता मार्ग पर पीछे से बाइक सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक किया और उसकी बाइक रुकवा ली।
इसके बाद तीनों बदमाशों ने उससे मारपीट की। विरोध करने एक बदमाश ने तमंचा निकालकर धर्मेंद्र की कनपटी में लगा दिया। इसके बाद उससे बाइक की चाबी छीन ली और जेब में पड़े एक हजार रुपये व मोबाइल भी लूट लिया। इसके बाद तीनों बदमाश दोनों बाइकों पर तमंचा लहराते हुए भाग निकले। पीड़ित ने बताया कि वह पैदल थाने तक आया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।