फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   बाइकर्स गैंग ने पुलिस दीवान के 4 लाख रुपये लूटे

बाइकर्स गैंग ने पुलिस दीवान के 4 लाख रुपये लूटे

Tue, 27 Jun 2017 11:55 PM IST
Updated Tue, 27 Jun 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
बाइकर्स गैंग ने पुलिस दीवान के 4 लाख रुपये लूटे
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

इटावा।
बेटी की शादी के लिए बैंक से 4 लाख रुपये निकालकर जा रहे एचसीपी (हेड कांस्टेबल प्रमोटी) को बाइक सवार लुटेरों ने लूट लिया। भरथना थाना के मोढ़ी गांव के पास हुई इस घटना से हड़कंप मच गया। एचसीपी की पुत्री की शादी दो जुलाई को है। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज की है।

बकेवर थाना क्षेत्र के ग्राम नगला हीरे के निवासी ओमप्रकाश यादव पुत्र साहब सिंह यादव कानपुर देहात पुलिस लाइन में एचसीपी हैं। मंगलवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे वह पुत्र ब्रजेश यादव के साथ स्टेट बैंक भरथना शाखा से साढ़े तीन लाख रुपये निकालकर अपने घर बाइक से जा रहे थे। 50 हजार रुपये ओम प्रकाश के पास पहले से मौजूद थे। रुपयों भरा बैग ओमप्रकाश के पास था। मोढ़ी गांव के पास बाइकर्स लुटेरों ने ओमप्रकाश का बैग छीन लिया। इस बीच पीछे से एक वैन आई तो ओमप्रकाश को वैन से ही लुटेरों के उतरने का शक हुआ। उन्होंने वैन का पीछा करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


बकेवर थाना क्षेत्र के ग्राम पाटिया के सामने लोगों के सहयोग से वैन रुकवा ली। उनके पुत्र ब्रजेश ने 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। बकेवर थानाध्यक्ष जेपी पाल, एसआई नीतेंद्र वशिष्ठ मौके पर पहुंचे। एसएसपी के आदेश पर बकेवर थानाध्यक्ष पीड़ित को थाने लेकर गए। एसएसपी वैभव कृष्ण, एएसपी जितेंद्र श्रीवास्तव, सीओ भरथना शिवराज बकेवर थाने पहुंचे। लूट के शिकार दीवान, उनके पुत्र और वैन सवार दो युवकों से तीन घंटे तक पूछताछ की। उन्हें भरथना इंसपेक्टर ज्ञानेंद्र सिंह बजरंगी के साथ भरथना थाने भेज दिया, जहां बाइकर्स के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- बेटी की शादी के लिए बैंक से निकाले थे पैसे, रिपोर्ट दर्ज
- पीड़ित की कानपुर देहात में है तैनाती
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed