{"_id":"5942d9904f1c1bb8438b463a","slug":"121497553296-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, एक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, एक की मौत
Updated Fri, 16 Jun 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
अजीतमल(औरैया)। हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को रौंद दिया। इससे एक युवक की मौत हो गई वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से गंभीर हालत में सैफई रेफर कर दिया गया।
फिरोजाबाद जिले के महकेपुर (नसीरपुर) निवासी सर्वेश कुमार (20) पुत्र मुन्नालाल की शादी जालौन के गांव गुड़ा खास (कालपी) में तय हुई थी। वह किसी काम से गुणा खास गया था।
गुरुवार को वह अपने होने वाले साले राजेश (25) के महकेपुर बाइक से लौट रहा था। अजीतमल के जुलूपुर के पास पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी और रौंदता हुआ भाग गया।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने 108 एंबुलेंस से दोनों को सीएचसी में भर्ती करवाया। जहां डाक्टरों ने राजेश को मृत घोषित कर दिया। वहीं सर्वेश को प्राथमिक उपचार के बाद सैफई रेफर कर दिया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि ट्रक भाग जाने में सफल रहा। शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज कर परिजनों को सूचना दी गई है।