{"_id":"59417cd54f1c1bcc538b4610","slug":"121497464021-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला का अंतिम संस्कार कर रहे पति व देवर को दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला का अंतिम संस्कार कर रहे पति व देवर को दबोचा
Updated Wed, 14 Jun 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
औरैया। अयाना कस्बे में पत्नी का अंतिम संस्कार कर रहे पति व उसके भाई को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। उन पर महिला की हत्या का आरोप है। मृतका स्वास्थ्य विभाग में आशा बहू के पद पर तैनात थी।
कस्बा निवासी मनोज कुमार सविता की पत्नी सोनी (35) पिछले दिनों तबियत बिगड़ गई। बताते है किसी बात को लेकर उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। जिसे आनन फानन में कानपुर के हैलत अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां पर उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।
पति मनोज व देवर सरोज उसके शव को लेकर गांव आ गए और बुधवार दोपहर बाद उसका अंतिम संस्कार कर रहे थे। इसी बीच एएसपी राजेश सक्सेना के फोन पर किसी ने खुद को उसका पिता बताते हुए सूचना दी कि उसकी बेटी की हत्या कर दी गई। एएसपी के निर्देश पर अयाना पुलिस ने मौके पर जाकर पति व देवर को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
वहीं एएसपी राजेश कुमार का कहना है कि उनके पास सूचना आई थी। सुबह तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। वहीं अयाना कस्बे के लोगों में अन्य भी कई तरह की चर्चाएं हैं।