{"_id":"593ee0891126f46c608b45d0","slug":"11497292937-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक लाख छह हजार किसानों का 554 करोड़ कर्ज होगा माफ.","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक लाख छह हजार किसानों का 554 करोड़ कर्ज होगा माफ.
Updated Tue, 13 Jun 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कन्नौज। दूसरे राज्यो में चल रहे आंदोलनों को देखते हुए प्रदेश की योगी सरकार ने ऋण माफी योजना को शीघ्र लागू करने के निर्देश बैंक अधिकारियों को दिए हैं।
अग्रणी जिला प्रबंधक ने सरकार से फरमान मिलते ही जिले की सभी बैंकों का ऋण माफी का खाका तैयार किया है। जिसके तहत जिले में 106640 किसानों का 554 करोड़ रुपये माफ किया जाएगा। ऋण माफी के लिए किसान का खाता आधार नंबर से लिंक किया जाएगा। जिससे कोई किसान इसका अतिरिक्त लाभ न उठा सके।
जिले में लगभग 19 राष्ट्रीयकृत बैंकें हैं। इन सभी बैंकों में किसानों के क्रेडिट कार्ड बने हुए हैं। प्रदेश की योगी सरकार ने लघु एवं सीमांत किसानों के लिए ऋण माफी योजना मई माह में लागू की थी। नई गाइड लाइन न होने की वजह से अभी बैंकों ने कर्ज माफ नहीं किया था। कई राज्यों में किसानों के आंदोलन को देखते हुए प्रदेश सरकार ने ऋण माफी योजना को अमली जामा पहनाने के निर्देश जारी किए हैं।
अग्रणी जिला महाप्रबंधक परमाल सिंह ने सभी बैंकों से ऋण माफी के दायरे में आने वाले किसानों की सूची मांगी थी। जिले की सभी बैंकों ने सूची सौंप दी है। जिसमें 106640 किसान दायरे में आ रहे हैं। जिनका 554 करोड़ रुपये माफ किया जाएगा। अग्रणी प्रबंधक ने कहा कि शाखा प्रबंधकों को निर्देश जारी किए गए हैं कि जो किसान ऋण माफी योजना के दायरे में आ रहे हैं, उनके आधार कार्ड लेकर खाते से लिंक करा लिए जाएं। बाद में इन किसानों को ऋण माफी का प्रमाण पत्र दे दिया जाएगा। आधार कार्ड लिंक होने से कोई भी किसान या दलाल इसमें फर्जीवाड़ा नहीं कर सकेगा।
विज्ञापन
अग्रणी जिला प्रबंधक को निर्देश जारी कर दिए गया है कि वह शाखा प्रबंधकों को आदेश जारी कर दें कि ऋण माफी के दायरे में आने वाले किसी भी किसान को ऋण वसूली का नोटिस न भेजा जाए। सरकार ने नोटिस भेजने पर पाबंदी लगा दी है। जल्द ही बैंकों को ऋण माफी की धनराशि मिल जाएगी। जिसके बाद वह किसानों को ऋण माफी के प्रमाण पत्र वितरित कर सकेंगे। - जगदीश प्रसाद, जिलाधिकारी कन्नौज
- 31 मार्च 2017 तक ऋण लेने वाले लघु, सीमांत किसानों को मिलेगा लाभ
- फर्जीवाड़ा रोकने के लिए आधार नंबर से लिंक होगी ऋण माफी