फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   पेज तीन

पेज तीन

Thu, 06 Dec 2018 12:17 AM IST
Updated Thu, 06 Dec 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
पेज तीन
बिंदकी। नहर मोड़ के पास ट्रैक्टर का पहिया गड्ढे में घुस गया। ट्रैक्टर सवार महिला सड़क पर गिर गई। पहिए के नीचे आने से उसकी मौत हो गई। जबकि एक महिला समेत दो लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के डीघ गांव निवासी धर्मपाल की पत्नी प्रेमा देवी पड़ोसी गांव की महिला सुनैना देवी (45) तथा अपने भतीजे श्रवण कुमार (35) निवासी गौरी थाना ललौली के साथ डीघ से पैदल कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के नहर मोड़ तक आई। यहां से जोनिहां की तरफ से आ रहे ट्रैक्टर पर तीनों लोग बैठ गए। जैसे ही ट्रैक्टर थोड़ी दूर आगे
विज्ञापन


चला तो अचानक सड़क में गड्ढा आ जाने से चालक ने गाड़ी मोड़ दिया जिससे ट्रैक्टर में बैठे तीनों लोग अनियंत्रित होकर सड़क में जा गिरे। जिससे प्रेमा देवी की कुचल कर मौके पर ही मौत हो गई, जबकि श्रवण कुमार तथा सुनैना देवी गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को आननफ आनन निजी वाहन से सीएचसी बिंदकी लाया गया। जहां पर डॉक्टर ने प्रेमा देवी को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल एक महिला समेत दोनों लोगों को प्राथमिक उपचार बाद जिला अस्पताल लिए रेफर कर दिया। दुर्घटना के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रैक्टर से कुचलकर महिला की मौत
हादसे में गंभीर रूप से घायल दो लोगों को कानपुर रेफर किया गया
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed