फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   रोडवेज बस में बैग काटकर जेवर चुराए

रोडवेज बस में बैग काटकर जेवर चुराए

Sat, 03 Feb 2018 12:24 AM IST
Updated Sat, 03 Feb 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
रोडवेज बस में बैग काटकर जेवर चुराए
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर।
रोडवेज बस में यात्री बनकर बैठे चोरों ने बैग काटकर जेवरात चुरा लिया। पीड़ित को पता बस से आरोपियों के उतरने के बाद हुआ। उन्होंने शुक्रवार को थाने में तहरीर दी। पुलिस ने घटनास्थल संदिग्ध बताकर टरका दिया गया।

कौशांबी के सैनी थाना क्षेत्र के अइमा गांव निवासी शमसेर सिंह का बेटा मुकुंद सिंह बड़े भाई के साथ चंडीगढ़ में प्राइवेट नौकरी करता है। वह भाभी को घर छोड़ने आ रहा था। ट्रेन से उतरने के बाद रोडवेज बस से गुरुवार को दोनों घर जा रहे थे।
विज्ञापन


मुकुंद ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उनका बैग चालक की सीट के पीछे रखा था। वह भाभी के साथ पीछे की दूसरी सीट पर बैठा था। थरियांव थाना क्षेत्र हाईवे पर रोडवेज बस करीब शाम सात बजे पहुंची। उससे करीब चार-पांच की संख्या में लोग नीचे उतर गए। बस आगे चली तो उनकी निगाह बैग पर पड़ी। बैग कटा देखकर शोर मचाकर बस रुकवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हें यकीन है कि थरियांव कस्बे में जो लोग उतरे वही लोग बैग काटकर जेवरात चुरा ले गए हैं। बैग में एक मंगलसूत्र, एक अंगूठी, एक जोड़ी झूमक, एक जोड़ी पायल, कपड़े व अन्य सामान था। बैग से केवल जेवरात का पैकेट ही चोरी हुआ है।

किसी धारदार हथियार से बैग को काटा गया है। थाना प्रभारी जेपी यादव ने बताया कि उनका बैग कहां चोरी हुआ है इसका कोई पता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed